औरंगाबाद, बिहार।
संविधान दिवस के अवसर पर युवा राष्ट्रीय जनता दल द्वारा बारुण प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध सभागार में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष युगल यादव के नेतृत्व में किया गया।
ग्राम चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष युगल यादव और संचालन शत्रुघन कुमार ने किया।
- गोह में जन्माष्टमी महोत्सव पर लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर, एक हजार से अधिक मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज
- किसना ने औरंगाबाद में अपने एक्सक्लूसिव शोरूम का किया शुभारंभ
- प्रशासन एकादश ने पत्रकार टीम को हराकर जीता मैत्री क्रिकेट मुकाबला
- देशभक्ति के रंग में रंगा नगर भवन, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कलाकारों ने बांधा समां
- मदनपुर जंगल से नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियार बरामद, एसटीएफ का सर्च ऑपरेशन जारी
कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में युगल यादव ने बताया कि भारत में जातीय जनगणना कराने हेतु केंद्र सरकार से मांग की गई है। इसके अलावे नई शिक्षा नीति की खामियां, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ यह ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया है। वहीं राज्य सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया गया।


वहीं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने बताया कि उनकी सरकार लगातार रोजगार के मुद्दे पर काम कर रही है। कार्यक्रम को मुख्य रूप से संबोधित करने वाले नेताओं में डॉ.चंदन कुमार, युवा राजद जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, जिला महासचिव अनिल टाइगर ,बलराम यादव ,अशोक यादव, कमलेश राम ,विकास रजक, नागेंद्र कुमार, कृष्णा यादव ,अनुज यादव, जितेंद्र सोनी ,गुलशन कुमार ,विनय पासवान, रवि राम, तपेश्वर राम, विजेंद्र सिंह ,रविंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, आशिक फारुकी ,अजीत कुमार , मनोज कुमार और चंदन कुमार इत्यादि के साथ अन्य लोग शामिल थे।



