Tuesday, July 8, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

युवा जदयू के प्रदेश महासचिव रणधीर सिंह ने बारुण संगठन चुनाव को की रद्द करने की मांग, निर्वाचन पदाधिकारी बिहार से की शिकायत

औरंगाबाद, बिहार।

जिले के जदयू प्रखंड स्तरीय संगठन चुनाव में बारुण प्रखंड का चुनाव रद्द करने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि जदयू के प्रखंड स्तरीय चुनाव में बारुण प्रखंड के बीआरओ रमेशचंद्र पाठक ने दूसरे पक्ष को नामांकन ही दाखिल करने नहीं दिया।
नामांकन दाखिल करने की समय सीमा 10 बजे से 11 बजे दिन में निर्धारत की गई थी लेकिन रमेशचंद्र पाठक 10:20 बजे से 11:05 बजे तक अपने स्थान पर उपस्थित नहीं थे।


रणधीर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि वहीं बारुण प्रखंड के पर्यवेक्षक सूर्यवंश सिंह से जब नॉमिनेशन पर्ची मांगी गई तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया।
सूर्यवंश सिंह ने कहा कि बीआरओ देंगे। वहीं बीआरओ रमेशचंद्र पाठक अपनी जगह पर मौजूद नहीं थे। वे 11:05 बजे अपनी जगह पर पहुंचे और कहा कि अब नॉमिनेशन नहीं किया जाएगा।
इसके बाद एक पक्ष, जिनके पास करीब 150 मत थे उन्हें विजयी घोषित कर दिया। जबकि जदयू के प्रदेश महासचिव युवा के प्रत्याशी सचिन कुमार के पास में करीब 600 क्रियाशील मत थे, उन्हें चुनाव लड़ने से ही वंचित कर दिया गया।
बारुण प्रखंड के निर्वाचन पदाधिकारी बीआरओ रमेशचंद्र पाठक, पर्यवेक्षक सूर्यवंश सिंह और जिला निर्वाचन पदाधिकारी RO ओंकार सिंह की मिलीभगत से धांधली की गई।रणधीर सिंह ने बताया कि बहुत सी गलतियां निर्वाचन पदाधिकारी औरंगाबाद एवं बारुण द्वारा की गई है। रणधीर सिंह ने इसके खिलाफ फोन पर निर्वाचन पदाधिकारी बिहार प्रदेश प्रदेश कार्यालय को भी सूचना दे दी है।

रणधीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोप क्रमवार इस प्रकार है-
(1) हम लोगों को वोटर लिस्ट नहीं दिया गया।

(2) हम लोगों को नॉमिनेशन पर्ची नहीं दिया गया।

(3) बिहार प्रदेश द्वारा वोटर लिस्ट जो दिया गया उसमें से हमारे लोगों का नाम चिन्हित कर हटा दिया गया।

(4) रणधीर सिंह से दूसरे पक्ष द्वारा हाथापाई एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

(5) निर्वाचन पदाधिकारी प्रखंड बारुण बीआरओ रमेश चंद्र पाठक 10:22 से 11:05 तक अपने स्थान से अनुपस्थित रहे।

(6) बिहार प्रदेश द्वारा वोटर लिस्ट जो रणधीर सिंह ने लाया था उसे नहीं जोड़ा गया।

(7) जिला निर्वाचन पदाधिकारी ओंकार सिंह कई बार फोन करने पर भी फोन नहीं उठाए।

(8)प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्धारित किया गया था वोटर लिस्ट प्रत्याशी को देना है जो कि B R O देंगे, पर नहीं दिया गया।

इन्ही धांधली के कारण रणधीर सिंह ने बारुण प्रखंड के चुनाव को रद्द करने का आग्रह किया है।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!