हसपुरा, औरंगाबाद।
हसपुरा प्रखंड में व्यापार मंडल का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हो गया। कुल 140 मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। प्रखंड निर्वाची सह बीडीओ अभय कुमार ने बताया कि किसान से 180 एवं पैक्स से 14 वोटर थे। जिसमें 140 वोटरों ने अपना वोट दिया। वोट समाप्ति के बाद मतों की गिनती की गई। जिसमें निर्वतमान व्यापार मंडल अध्यक्ष जयकृष्ण कुमार उर्फ पटेल जो को 94 वोट ,रामनंदन सिंह को 44 वोट ,नागेंद्र सिंह को 2 वोट मिला जबकि गया प्रसाद को एक भी मत नहीं मिले। जयकृष्ण कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी रामनंदन सिंह को 50 वोट से पराजित कर लगातार दूसरी बार व्यापार मंडल अध्यक्ष चुन लिए गए। जीत की घोषणा होते समर्थकों ने फुल माला से लाद दिया। जयकृष्ण कुमार उर्फ पटेल जी ने कहा यह हमारी नहीं हसपुरा प्रखंड के तमाम व्यापार मंडल के मतदाताओं सहित समर्थकों का जीत है। उनके प्रति आभार जताया और कहा कि किसानों के कार्यों पर खरा उतरने का मेरा प्रयास होगा। निर्वाची सह बीडीओ अभय कुमार एवं चुनाव पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने घोषणा किया।