औरंगाबाद, बिहार।
जिले में बेलगाम वाहन से टकराकर हर दिन कहीं ना कहीं मौत हो रही है। ताज़ा मामला दाउदनगर-गया पथ पर दाउदनगर बाजार समिति के पास की है। जहां साइकिल से मजदूरी करने जा रहे सवार को बेलगाम बोलेरो वाहन ने कुचल दिया। घटना में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के मायापुर गांव निवासी फुलेंद्र सिंह के रूप में कई गई है।
बताया जाता है कि जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के मायापुर गांव निवासी 35 वर्षीय फुलेंद्र कुमार मजदूरी का काम करता था। प्रतिदिन की भांति शनिवार को भी वह मजदूरी के लिए जा रहा था। तभी गया रोड में बाजार समिति के पास एक बेलगाम अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक 35 वर्षीय फुलेंद्र सिंह दाउदनगर थाना क्षेत्र के मायापुर गांव निवासी स्व. शिवपूजन सिंह का पुत्र था।

दुर्घटना के बाद़ स्थानीय लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर मौके पर ही दाउदनगर-गया पथ को जाम कर दिया। जाम से दाउदनगर-गया पथ पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। दुर्घटना और विरोध में जाम की सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाने की कोशिश की लेकिन आक्रोशित बगैर मुआवजा मिले जाम हटाने को तैयार नही हो रहे थे। आखिरकार करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जाम हटवाने में कामयाब हुई।
- औरंगाबाद में बॉम्बे बाज़ार शॉपिंग मॉल का भव्य उद्घाटन, शहर की खूबसूरती में जुड़ा एक नया आयाम
- नामांकन के साथ ही जीत का दावा, अर्चनाचंद्र यादव ने भरी हुंकार
- बारुण में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी स्मिता सिन्हा को दी गई भावभीनी विदाई
- 18 लाख से ज़्यादा मतदाता करेंगे वोट, 402 केंद्रों पर 2 घंटे पहले बंद होगा मतदान
- पिपरा पंचायत में विकास की नई गाथा लिख रही हैं मुखिया प्रीति कुमारी, स्वागत द्वार का हुआ शिलान्यास
हादसे के बाद मौके पर आ गए परिजनों को पुलिस ने आश्वस्त किया कि मुआवजा मिलने में दिक्कत नही आएंगी और पुलिस खुद चलकर शीघ्र मुआवजा दिलाएंगी। इसके बाद जाम हटा। वही जाम हटाये जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया। इस बीच पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इधर दुर्घटना के बाद मृतक घर में कोहराम मचा है। परिजन हाहाकार कर रहे है। गांव में भी मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
दाउदनगर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह यादव ने स्थानीय प्रशासन से मृतक के आश्रितों को मुआवजे की मांग की है। नागेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक घर में एकमात्र कमाने वाला था, उसके घर में आमदनी का अन्य कोई साधन भी नहीं है।
ऐसे में उसे उचित मुआवजा स्थानीय प्रशासन की तरफ से मिलना चाहिए।