औरंगाबाद, बिहार।
जीटी रोड पर एक बार फिर बाइक सवार की मौत हुई है। जहां बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार छात्र को पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के माया बिगहा जीटी रोड की है। मृत छात्र की पहचान सिन्दुआरा ग्राम के अमलेश कुमार के रूप में की गई है।
बताया जाता है जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के सिन्दुआरा गांव निवासी कृष्णा चंद्रवंशी का पुत्र अमलेंदु कुमार औरंगाबाद सिन्हा कॉलेज से वापस अपने घर जा रहा था। जीटी रोड पर माया बिगहा के समीप देव मोड़ डायवर्सन पर मुड़ने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रक ने अमलेश कुमार को पीछे से ही रौंद दिया। ट्रक ने बाइक सवार अमलेंदु को टक्कर के बाद उसके सर के ऊपर ट्रक की अगला पहिया चढ़ा दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि इस घटना के बाद ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की।
मृतक युवक की पहचान सिन्दुआरा निवासी कृष्णा सिंह चन्द्रवंशी के 22 वर्षीय पुत्र अमलेश कुमार के रुप में की गई है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा है।
- 5 लाख रुपये रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में बिल पास करने के एवज में मांगा था रुपये
- ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध मौत, ट्रैक्टर पलटने से गई जान या सड़क हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- औरंगाबाद में मेडिकल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- सुकर विकास योजना के तहत 55 ग्रामीणों को 2 मादा और 1 नर सुकर का किया गया वितरण
- नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान, प्रेशर आईईडी, कारतूस और बैटरी बरामद
सिन्दुआरा गांव निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक अमलेश कुमार शहर के सच्चिदानंद सिंहा कॉलेज में पढ़ता था और वहीं से घर आ रहा था तभी यह घटना घटित हुई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
घटना की जानकारी देते हुए मदनपुर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि सूचना के तत्काल बाद वे अपने सशस्त्र बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आक्रोशितों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद मुआवजे की राशि के आश्वासन पर रोड जाम हटाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
https://youtu.be/HTPAr67qAA4



