आपसी रंजिश में चली गोली,तीन को लगी गोली, पिटाई से एक आरोपित भी हुआ जख्मी
ओमप्रकाश कुमार
दाउदनगर, औरंगाबाद, बिहार।
ये भी पढ़ें– जिनोरिया कांड के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा- एसपी
जिले के दाउदनगर पटना मुख्य मार्ग एनएच 139 पर जिनोरिया बाजार में मंगलवार की शाम गोलीबारी की घटना हुई है जिसमें गोली लगने से तीन लोग जख्मी हो गये हैं।
जबकि गोली मारने का एक आरोपित भी भीड़ के हत्थे चढ़ गया। गोली चलाने वाले अभियुक्त सोनी गांव निवासी अरविंद सिंह के पुत्र डब्लू कुमार का सासाराम रोहतास के जमुहार हॉस्पिटल में इलाज के के दौरान मौत हो गई। जिसका पोस्टमार्टम औरंगाबाद सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गोली लगने से जख्मी होने वाले युवकों में धेवही गांव निवासी बलवीर कुमार (26 वर्ष), रवि कुमार 20 वर्ष) और विश्वंभर बिगहा गांव निवासी सनोज कुमार (38 वर्ष) शामिल है । बलवीर और रवि आपस में सहोदर भाई बताये जाते हैं। तीनों घायलों को दाउदनगर के अरविंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बलवीर कुमार व सनोज को बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि बलवीर को पेट में रवि को जांघ में और सनोज को पैर में गोली लगी है।





गोली मारने के आरोपित सोनी गांव निवासी डब्ल्यू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ राजेश कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर विजयेंद्र कुमार, सिंह ,थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा, दल -बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और घटना की छानबीन की। घटनास्थल से गोली का दो खोखा भी बरामद किया गया है। घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जाता है। घायलों का बयान नहीं हो सका है। घायलों के बयान के बाद घटना का कारण स्पष्ट हो पायेगा और यह स्पष्ट हो पायेगा कि कितने लोगों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है । थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश में यह घटना घटने की बात बतायी जा रही है। घायलों का बयान संवाद प्रेषण तक नहीं हो पाया है। एक आरोपित डब्लू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में कराया जा रहा था लेकिन उसकी मौत हो गई। मौत के बाद औरंगाबाद सदर अस्पताल में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वर्चस्व की लड़ाई में तो नहीं घटी घटना
मंगलवार की शाम जिनोरिया बाजार में गोलीबारी की घटना से तरह-तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं। अचानक गोलीबारी की घटना पूरा बाजार कि लोग सहम गये। देखते-देखते दुकानें बंद हो गयी और सन्नाटा छा गया। घटना के बाद कोई भी ग्रामीण जल्दी कुछ बोलने को तैयार नहीं दिखा। दबे जुबान में पता चला कि घटना के पहले मारपीट की घटना हुई.उसके बाद गोलीबारी की घटना हुई। घायलों के बयान के बाद घटना का कारण स्पष्ट हो पायेगा। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि घटनास्थल से दो गोली के खोखा बरामद किया गया है। जांच पड़ताल चल रही है। घटना स्पष्ट नहीं हो पा रही है। आखिर किस कारण से आपस में गोली चली कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। जब तक लिखित आवेदन नहीं मिल पाएगा कुछ भी स्पष्ट नहीं होगा। घटना की शुरुआत हाथापाई ,लाठी डंडा से शुरू होकर गोली चलने में तब्दील हो गई।