औरंगाबाद, बिहार।
औरंगाबाद के पूर्व सांसद और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार के गांव के युवक गौतम कुमार सिंह की हुई हत्याकांड का खुलासा हो गया है। इस हत्याकांड में गौतम की पत्नी दिव्या सोनाली सिंह की संलिप्तता उजागर हुई है। दिव्या सोनाली ने ही अपने बॉयफ्रेंड से अपने पति की हत्या कराई थी। जिसका शव गया जिले के आमस में मिला था। घटना के बाद निखिल कुमार खुद पीड़ितों से मिले थे और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया था।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोइवां गांव निवासी उपेन्द्र सिंह के 42 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। गुत्थी सुलझाते हुए औरंगाबाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में गौतम सिंह की पत्नी दिव्या सोनाली सिंह का ही मुख्य भूमिका है। दिव्या सोनाली अपने बॉयफ्रेंड झारखंड के गिरिडीह निवासी कृष्णा प्रसाद साव से ही अपने पति की हत्या कराई थी।

ज्ञात हो कि जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत पोइवां गांव का 42 वर्षीय युवक गौतम कुमार सिंह 28 सितंबर को औरंगाबाद से अपने घर जाने के दौरान गायब हो गया था।

जिसकी डेड बॉडी 29 सितंबर को गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में जीटी रोड के किनारे मिली थी। औरंगाबाद जिला अंतर्गत मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-408/23 के गुमशुदा व्यक्ति गौतम कुमार ग्राम-पोइवा थाना- मुफ्फसिल का डेड बॉडी आमस थाना जिला-गया द्वारा बरामद किया गया था।
- ‘जी रामजी योजना’ से साकार होगा विकसित गाँवों का सपना: औरंगाबाद में बोले एमएलसी दिलीप सिंह
- औरंगाबाद में ठंड के चलते आठवीं तक के सभी स्कूल 24 दिसंबर तक बंद
- मॉडर्न शिक्षा की अलख जगा रहे जीएल ग्लोबल स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
- सड़क लुटेरों ने बाईक सवार भाई बहन को गोली मारकर छीन ली बाईक
- जीएल ग्लोबल स्कूल में वार्षिकोत्स्व सम्पन्न, छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम द्वारा मृतक गौतम कुमार के घर पहुंच कर परिजनों से पूछ ताछ किया गया एवं थानाध्यक्ष को कांड का त्वरित उद्भेदन व अभियुक्त के गिरफ़्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उसके बाद से ही पुलिस वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर रही थी। इस अनुसंधान में शक की सुई बार बार मृतक की पत्नी पर आकर टिक रही थी। लेकिन मामला पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार के गांव के होने के कारण पुलिस फूंक फूंक कर कदम रख रही थी।

औरंगाबाद पुलिस ने खुलासा किया है कि गौतम सिंह की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या की थी। पुलिस ने शक के आधार पर युवक के पत्नी की गोपनीय तहकीकात की और मामले की तह तक पहुंची।
इस हत्याकांड का उद्भेदन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देशानुसार सदर एसडीओ मो. अमानुल्लाह खां के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राजेश कुमार, डीआईओ प्रभारी राम इकबाल यादव , अपर थानाध्यक्ष प्रणव कुमार सहित अन्य सशस्त्र बलों के द्वारा की गई है।
आरोपियों के पास से कई फर्जी सिम कार्ड मिले हैं जिसे हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया था।
सड़क किनारे झाड़ी से मिला था शव
मृत गौतम कुमार सिंह का शव गया जिले के आमस प्रखंड मुख्यालय के पास जीटी रोड किनारे झाड़ी से बरामद किया गया था। उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान थे। मामला सामने आने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया था।
मामले की जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष प्रणव कुमार ने बताया कि मृतक गौतम सिंह की पत्नी दिव्या सोनाली सिंह का शादी के पहले से ही अपने क्लासमेट के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के संबंधों की जानकारी होने पर मृतक गौतम बाधा बन रहा था।
औरंगाबाद में रहकर अपने बच्चों को पढ़ाते थे गौतम
गौतम सिंह अपने मां बाप का इकलौती संतान थे। उनके माता पिता फुसरो में रहते थे। जबकि गौतम प्रतिदिन औरंगाबाद से पोइवां गांव अपने घर पर पालतू कुत्तों को खाना देने जाते थे। पोइवां में उनकी 40 बीघे जमीन की खेती थी। वह बच्चों को पढ़ाने के लिए औरंगाबाद कर्मा रोड में रहते थे। जहां उनके दोनों बच्चे शहर के एक निजी स्कूलों में पढ़ाई करते थे। उनका 5 साल का बेटा हॄदयकान्त और 8 साल की बेटी माही है। इस घटना से दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। पिता की हत्या हो गई और मां हत्या के जुर्म में जेल चली गई है।
अपहरण के बाद हुई थी हत्या
पुलिस के अनुसार प्रेमी और प्रेमिका ने अन्य लोगों के साथ मिलकर 28 सितंबर की शाम घर जाते वक्त पहले गौतम का अपहरण किया। इसके बाद उसे जीटी रोड से आगे गया जिले के आमस में ले जाकर हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था।
मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की गई।
झारखंड के गिरिडीह का रहने वाला है बॉयफ्रेंड
अपर थानाध्यक्ष प्रणव शंकर ने बताया कि तहकीकात के दौरान घटना में शामिल आरोपित झारखंड प्रदेश के गिरिडीह निवासी ललित साव के पुत्र कृष्णा प्रसाद साव और मृतक की पत्नी सोनाली दिव्या सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि कांड के अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों के संबंधों में दिव्या सोनाली का पति गौतम बाधक था। पूछ-ताछ में यह भी पता चला की आरोपित महिला की मायका गिरिडीह में ही है। वहीं मामले में आरोपित प्रेमि भी शादी-शुदा है।



