औरंगाबाद, बिहार।
जनवितरण प्रणाली के तहत राशन बांटने वाले डीलरों की हड़ताल का आज चौथा दिन है। डीलर अपनी विभिन्न मांगों, जिनमें से एक मांग 30 हजार रुपए मासिक मानदेय है के समर्थन में हड़ताल पर हैं। बिहार प्रदेश संगठन मंत्री और औरंगाबाद जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह ने हड़ताल के पक्ष में आमजनों से समर्थन मांगा है।
उन्होंने कहा कि जब 13 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन मिलता था तब संघ की बदौलत लड़ाई, धरना, प्रदर्शन, हड़ताल व आंदोलनों के कारण आज कमीशन 90 रुपये हुआ है।
उन्होंने डीलरों से हड़ताल जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपको मार्जिन मनी के लिये लड़ाई है आपके दिसम्बर और नवम्बर के रुपये, जो फंसा हुआ है उसके लिये लड़ाई है।
आपको सरकारी सेवक घोषित करो मानदेय निर्धारित करो के लिये लड़ाई है।
जरा खुद सोचिये हमलोग प्रदेश संगठन के नेताओं को कितनी मेहनत, कितना जोखिम और कितना धमकी मिलता है। पूरे बिहार के संघ को एकजुट कर वे लोग संयुक्त मोर्चा बनाने में सफल हुए हैं।
अगर डीलर बीच में हड़ताल छोड़कर भागते हैं तो सरकार मनमानी करेगी। हमें मनरेगा मजदूर से भी कम पारिश्रमिक मिलता है।
यह डीलरों के अस्तित्व की लड़ाई है, धमकियों से डरें नहीं, वितरण बन्द रखें। नहीं तो सरकार कुछ नहीं देगी। वितरण में क्या मिल रहा है ? यह किसी से छिपा नहीं है।
आपलोग एक दूसरे को रोकें, समझा कर बंद करें, हड़ताल को 10 जनवरी तक सफल जरूर करें। 10 को पटना में बड़ा आंदोलन है। उस दिन पटना जरूर पहुंचे।