औरंगाबाद, बिहार।
जिले के नबीनगर में स्थित एनटीपीसी स्वच्छता पर लगातार कार्य कर रहा है। एनटीपीसी नबीनगर में 16 मई से 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। इस पखवाड़े के दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरुकता के लिए विभिन्न अभियान एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया।
पखवाड़े की शुरुआत परियोजना प्रमुख सह मुख्य महाप्रबंधक चंदन कुमार सामंता ने सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिला कर किया।
पखवाड़े के दौरान परियोजना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें परियोजना प्रमुख समेत हर विभाग के कर्मचारियों ने अपना श्रमदान दिया। इसी कड़ी में प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाकर पूरे टाउनशिप में एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक लगाया गया।
- ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध मौत, ट्रैक्टर पलटने से गई जान या सड़क हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- औरंगाबाद में मेडिकल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- सुकर विकास योजना के तहत 55 ग्रामीणों को 2 मादा और 1 नर सुकर का किया गया वितरण
- नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान, प्रेशर आईईडी, कारतूस और बैटरी बरामद
- जदयू विधायक प्रमोद सिंह के आवास पर सौ से ज्यादा कांग्रेसी जदयू में हुए शामिल



स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु कर्मचारियों और उनके परिवार जनों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा का समापन 30 मई को एक विशेष जागरूकता रैली वाकथॉन के साथ किया गया। एनटीपीसी नबीनगर के टाउनशिप में आयोजित इस जागरूकता वाकथॉन में एनटीपीसी कर्मचारियों के साथ-साथ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पखवाड़े के अंतिम दिन हस्ताक्षर अभियान का आरंभ किया गया, जिसमें एनटीपीसी कर्मचारियों ने स्वच्छता हेतु अपने संकल्प और दायित्व को दोहराया।



