औरंगाबाद, बिहार।
जिले में दसवीं की परीक्षा शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। लेकिन अंतिम दिन पुलिस ने परीक्षा दिलाने आए एक दंपति को बुरी तरह से पिटाई कर दी। पुलिस की पिटाई से परीक्षार्थी के बहन और बहनोई की स्थिति काफी गंभीर हो गई जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना नगर थाना क्षेत्र के अनुग्रह मेमोरियल उच्च विद्यालय की है। घायल दंपति की पहचान देव थाना क्षेत्र के केताकी गांव निवासी अजीत कुमार और उसकी पत्नी खुशी कुमारी के रूप में की गई है। घायल दंपति अजीत कुमार ने बताया कि उनकी साली का मैट्रिक का परीक्षा दे रही थी।
- भारत बंग्लादेश बॉर्डर पर शहीद हुआ औरंगाबाद का लाल, बीएसएफ में कार्यरत जवान जयन्त सिंह की ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली से हुई मौत
- नए राशन कार्ड के लिए जल्द जमा करें आवेदन
- प्राथमिक विद्यालय खर्राटे कुतबी में तिलक व फूलों से अभिभावकों का स्वागत, संगोष्ठी संपन्न
- ऐतिहासिक जिउतिया पर्व को राजकीय दर्जा, लोकसंस्कृति के संरक्षण में उपेंद्र कश्यप का अधिकाधिक योगदान
- ईमानदारी और समाज सेवा की मिसाल थे स्व. वशिष्ठ सिंह
मंगलवार को अंतिम दिन था। प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी वे लोग परीक्षा दिलाने अनुग्रह मेमोरियल विद्यालय में गए थे। अपनी साली को परीक्षा में बैठाकर वे लोग सेंटर के बाहर दोनों खड़े थे। तभी पुलिस वाले आए और दोनों पति पत्नी को सेंटर के अंदर ले गए जहां बेरहमी से दोनों की पिटाई कर दी गई। पिटाई के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पति ने बताया की वह प्रतिदिन साली को परीक्षा दिलाने लाता था। उसके ससुराल में साला की शादी है, इस कारण से आज उनकी पत्नी भी साथ में आई थी। उसे परीक्षा के बाद खरीदारी करना था। इसलिए सेंटर पर पत्नी भी साथ में ही रुक गई थी। इसी बीच उनसे मारपीट हो गई। उसने बताया कि उसकी पत्नी 4 महीने की गर्भवती भी है।
इस तरह दिनदहाड़े पुलिस की दबंगई देख सेंटर पर खड़े अन्य लोग भी हैरान रह गए।
इधर थाना अध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने घटना की जानकारी नहीं होने की बात कही है।



