Tuesday, July 8, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

देख लीजिए फाइनल रिजल्ट, किसको कितना मिला, औरंगाबाद सदर प्रखंड

औरंगाबाद, बिहार।

जिले के सदर प्रखंड के 15 पंचायतों में हुए मतगणना के बाद रविवार देर रात मतगणना का कार्य भी संपन्न हो गया। इस दौरान किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज के सामने पुरानी जीटी रोड पर हजारों की संख्या में प्रत्याशी के समर्थक देर रात तक डटे हुए थे।
सभी पंचायत से रिजल्ट आ गए हैं जो इस प्रकार है।

  1. पड़रावां से अनिल पासवान 253 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान मुखिया गुलशन कुमार को पराजित किया अनिल पासवान को 1395 और गुलशन कुमार को 1142 मत प्राप्त हुए।
  2. खैराबिंद पंचायत से निवर्तमान मुखिया सुजीत कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संतोष कुमार सिंह को 221 मतों से पराजित किया।सुजीत को 2116 तो संतोष को 1895 मत प्राप्त हुए।
  3. कर्मा भगवान पंचायत से वीरेंद्र पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीरेंद्र राम को 441 मतों से पराजित किया।बीरेंद्र पासवान ने 2479 मत तो बीरेंद्र राम ने 2033 मत प्राप्त किया।
  4. इब्राहिमपुर पंचायत से बृजमोहन कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बालमुकुंद यादव को 1896 मतों से पराजित किया।बृजमोहन कुमार को 3601 तो बालमुकुंद यादव को 1705 मत प्राप्त हुए।
  5. कुरमहा पंचायत से सुरंजय कुमार शर्मा ने 479 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हुस्ने आलम को पराजित किया।हुस्ने आलम को 1481 मत से ही संतोष करना पड़ा।जबकि सुरंजय कुमार शर्मा ने 1960 मत प्राप्त किया।
  6. बेला पंचायत से दूसरी जगह से आकर चुनाव लड़ी चंचला देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान मुखिया अनु देवी को 678 मतों से पराजित किया।चंचला को 1842 तो अनु देवी को 1319 मत प्राप्त हुए।
  7. नौगढ़ पंचायत से संध्या देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लाली देवी को 1394 मतों से पराजित किया।संध्या देवी को 2690 तो लाली देवी को 1296 मत प्राप्त हुए। लाली देवी इसी पंचायत से मुखिया राह चुके अंजनी सिंह की पत्नी हैं।
  8. मंझार पंचायत से उर्मिला देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नसरीन परवीन को 232 मतों से पराजित किया।उर्मिला देवी को 2075 तो नसरीन परवीन को 1843 मत प्राप्त हुए। निवर्तमान मुखिया रही नूरजहां को 1714 मतों पर ही संतोष करना पड़ा और वे अपने पंचायत में तीसरे नंबर पर रही।
  9. परसडीह पंचायत से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबल्लभ प्रसाद सिंह उर्फ बबुआ जी की पत्नी एवं युवा समाजसेवी अमरीश सिंह की मां उषा देवी ने चौथी बार जीत हासिल की।इन्होंने इस चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोविंद पासवान को 1034 मतों से पराजित किया।उषा देवी को 3285 तो गोविंद पासवान को 2251 मत प्राप्त हुए।
  10. बिहार विभूति अनुग्रह बाबू की जन्मस्थली पोइवां पंचायत से पूर्व पंचायत समिति रहे शिवकुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान मुखिया राजीव रंजन उर्फ बाबू को 945 मतों से पराजित किया।बाबू को इस चुनाव में 1566 मत से ही संतोष करना पड़ा।जबकि शिवकुमार को 2521 मत प्राप्त हुए।
  11. पोखराहा पंचायत से अंजू देवी देवी ने निवर्तमान मुखिया मुन्ना देवी को 277 मतों से पराजय का स्वाद चखाया।अंजू देवी को 1143 मत तो मुन्ना देवी को 866 मत प्राप्त हुए।
  12. फेसर पंचायत से मीना देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीलम देवी को 1544 मतों से पराजित किया।मीना देवी को 2947 तो नीलम देवी को 1403 मत प्राप्त हुए।
  13. जम्होर पंचायत से निवर्तमान मुखिया रहे भाजपा नेता सुरेंद्र प्रसाद को इस बार के चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा और वे 636 मत प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहे।इस पंचायत से कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की पत्नी अलावती देवी ने चुनाव जीता।अलावती देवी ने 1457 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिनोद कुमार को 616 मतों से पराजित किया। बिनोद कुमार को 841 मत प्राप्त हुए।जबकि तीसरे स्थान पर रहे अजीत कुमार सिंह को 639 मत प्राप्त हुए।
  14. खैरा मिर्जा पंचायत से निवर्तमान मुखिया केदार रजक ने दूसरी बार जीत हासिल की और उन्होंने 1397 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय रजक को 194 मतों से पराजित किया।उदय रजक को 1203 मत प्राप्त हुए।
  15. ओरा पंचायत से अनिता देवी ने निवर्तमान मुखिया सबिता देवी को 158 मतों से पराजित किया।अनिता को 1668 तो सबिता को 1510 मत प्राप्त हुए।

जिला परिषद क्षेत्र संख्या 12 और 18 से निवर्तमान पार्षदों ने पुनः जीता सीट

औरंगाबाद सदर प्रखंड के दो जिला परिषद क्षेत्र 12 और 18 के प्रत्याशियों ने दूसरी बार भी जीत हासिल की।क्षेत्र संख्या 12 से नसरीन निशा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुमित्रा देवी को 2081 मतों से पराजित किया तो वही क्षेत्र संख्या 18 से अनिल यादव ने पूर्व जिला पार्षद रही मंजरी सिंह को कड़े संघर्ष के बीच 442 मतों से पराजित किया।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!