औरंगाबाद, बिहार।
जिले में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण का रोस्टर अपडेट कर दिया गया है। आरक्षण के अनुसार औरंगाबाद मुख्य पार्षद का पद पिछड़ा अन्य के खाते में गया है। वहीं उप मुख्य पार्षद का पद भी पिछड़ा अन्य के खाते में गया है।
दाउदनगर मुख्य पार्षद का पद सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गया है। वहीं नगर परिषद दाउदनगर के उप मुख्य पार्षद का पद भी सामान्य वर्ग महिला के खाते में गया है।
मुख्य पार्षद के लिए नगर पंचायत देव अनारक्षित अन्य है ।
नवीनगर अनारक्षित महिला है। बारुण अनारक्षित अन्य है और रफीगंज पिछड़ा वर्ग अन्य के खाते में आया है।
वहीं नगर पंचायत उप मुख्य पार्षद का पद नबीनगर में अनुसूचित जाति अन्य, देव अनारक्षित अन्य तथा रफीगंज पिछड़ा वर्ग महिला के खाते में गया है। वहीं बारुण उप मुख्य पार्षद के लिए अनारक्षित अन्य के खाते में गया है।