Monday, July 7, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

रफीगंज जिला परिषद चुनाव, पिछड़ती नज़र आ रही है जिला परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष नीतू सिंह, मनोरमा देवी आगे

दर्शन प्रजापति

औरंगाबाद, बिहार।

बिहार पंचायत आम निर्वाचन में चौथे चरण का चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। औरंगाबाद जिला परिषद क्षेत्र क्रमांक 8 रफीगंज में मनोरमा देवी और नीतू सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है। जहां इस लड़ाई में नीतू सिंह पिछड़ती नज़र आ रही है वहीं मनोरमा देवी चुनाव प्रचार में बढ़त बना रखी है।

जनता से दूरी बना पिछड़ने का कारण


रफीगंज जिला परिषद क्षेत्र संख्या 8 के मतदाताओं के अनुसार निवर्तमान अध्यक्ष नीतू सिंह और उनके प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह क्षेत्र में 5 साल नज़र नहीं आये। उनका ठिकाना बोधगया बन गया था। वे बोधगया से ही अपनी राजनीति चला रहे थे।

नीतू सिंह अपने पति संजय कुमार सिंह के साथ (फोटो- हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़)

वहीं पंचायत समिति सदस्य और रफीगंज प्रमुख पद के पूर्व उम्मीदवार मनोरमा देवी की राजनीति रफीगंज और इर्द गिर्द घूमती है। जहां जनता के बीच लंबे समय तक जुड़ाव और उनकी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया है। ज्ञात हो कि मनोरमा देवी के पति और राजद प्रखण्ड अध्यक्ष रणविजय यादव रफीगंज से ब्लॉक उपप्रमुख और व्यापार मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में उन्ही के गुट का उपप्रमुख है।

मनोरमा देवी अपने समर्थकों के साथ (फोटो- हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़)

आठों पंचायत में पिछड़ रही हैं नीतू

जिला परिषद क्षेत्र संख्या 8 के सभी आठ पंचायत भदवा, कोटवारा, बलिगांव,भदुकि कला, ढोसीला, चरकांवा, केराप और सिहुली ग्राम पंचायत में नीतू सिंह पिछड़ रही हैं। जहां बातचीत में अधिकतर मतदाताओं ने मनोरमा देवी के समर्थन की बात कही।

वहीं इस चुनाव में अन्य प्रत्याशी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराए हुए हैं।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!