हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़।
औरंगाबाद, बिहार।
जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे मुहिम में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां मदनपुर थाना क्षेत्र के पचरुचिया जंगल से पुलिस को 2 प्रेशर आईईडी के साथ अत्याधुनिक हथियारों के 2206 कारतूस मिले हैं। बरामदगी से पुलिस के हौसले बुलंद हैं।
जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के पचरुखिया के जंगल में मिले कारतूस और प्रेशर आईईडी ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी है।
इस सम्बंध में औरंगाबाद सदर एसडीपीओ- 2 अमित कुमार ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल के निर्देशन में नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में 2206 कारतूस एवं दो प्रेशर आईईडी बरामद किया गया है।
सीआरपीएफ कोबरा 205 बटालियन के उप समादेष्टा धीरेंद्र पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान दिवेश मिश्रा, सदर एसडीपीओ -2 अमित कुमार के नेतृत्व में संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के तहत औरंगाबाद पुलिस एवं कोबरा 205 के द्वारा मदनपुर थाना क्षेत्र के पचरुखिया स्थित कैंप से लगभग 1.3 किलोमीटर दक्षिण पूरब दिशा में करीबाडोभा एवं बासडीह पहाड़ी के बीच से 2206 कारतूस एवं लड्डूया पहाड़ के नजदीक से तीन एवं चार किलोग्राम के दो प्रेशर आईईडी बरामद किया गया है।
बरामद प्रेशर आईईडी को मौके पर सुरक्षित तरीके से बम निरोधक दस्ते के द्वारा डिफ्यूज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि थ्री नट थ्री का 1970 कारतूस, इंसास का 230 कारतूस एवं एसएलआर के 6 कारतूस बरामद किया गया है । छापेमारी दल में सीआरपीएफ पुलिस निरीक्षक समीर कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक विकास मीणा, भारत सिंह, मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, मदनपुर थाना के एसआई माधव कुमार सिंह, बीडीएस के सिपाही अक्षय कुमार समेत सीआरपीएफ एवं मदनपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
बड़ी मात्रा में कारतूस जब्त होने के बाद नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
- भारत बंग्लादेश बॉर्डर पर शहीद हुआ औरंगाबाद का लाल, बीएसएफ में कार्यरत जवान जयन्त सिंह की ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली से हुई मौत
- नए राशन कार्ड के लिए जल्द जमा करें आवेदन
- प्राथमिक विद्यालय खर्राटे कुतबी में तिलक व फूलों से अभिभावकों का स्वागत, संगोष्ठी संपन्न
- ऐतिहासिक जिउतिया पर्व को राजकीय दर्जा, लोकसंस्कृति के संरक्षण में उपेंद्र कश्यप का अधिकाधिक योगदान
- ईमानदारी और समाज सेवा की मिसाल थे स्व. वशिष्ठ सिंह



