Monday, July 7, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

मध्य विद्यालय दोसमा में पिरामल फाउंडेशन ने संकुल संरक्षकों और प्रधानध्यापकों को दिया प्रशिक्षण

औरंगाबाद, बिहार।

जिले के सदर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय दोसमा में आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत संकुल संरक्षकों, समन्वयकों और प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण संपन हुआ। इस कार्यशाला में 3 संकुल – उत्क्रमित उच्च मध्य विद्यालय नौगढ़ संकुल, हाई स्कूल दोसमा संकुल, उत्क्रमित उच्च मध्य विद्यालय रजोई विजोई के लगभग 40 विद्यालयो के प्रधानाध्यापक ने भाग लिया।

संकुल संरक्षकों, समन्वयको और प्रधानाध्यापकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण देते पिरामल फाउंडेशन के शुभम वाघ (फ़ोटो- राजेश रंजन)

इस कार्यक्रम के सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर – शुभम वाघ, गांधी फैलो – भावना शर्मा के सहयोग से उन्मुखीकरण कार्य संपन्न हो गया। प्रतिभागियों को आकांक्षी जिला कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए प्रोग्राम लीडर – शुभम वाघ ने प्रतिभागियों को चेतना सत्र, विद्यालय समय – प्रबंधन, बाल संसद, पुस्तकालय आदि अवधारणाओं पर जोर दिया। गांधी फैलो भावना शर्मा ने विद्यालय और समुदाय को जोड़ने पर जोर दिया। चेतना सत्र को कैसे रोचक बना सकते है, बाल सांसद को गठीत करने के फायदे और बुनियादी भाषा और संख्याज्ञान जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में 40 विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे, आगे आने वाले समय में हम किस तरह से शिक्षा क्षेत्र में अच्छे तरीके से बदलाव लाया जा सकता है, इस पर भी चर्चा संपन्न हुई।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!