औरंगाबाद, बिहार।
बंगाल के आसनसोल से भारतीय जनता पार्टी का टिकट लौटाने वाले भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह आखिरकार अपने पत्ते खोल ही दिए। उन्होंने बिहार के काराकाट सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस संबंध में सोशल साइट्स एक्स पर पोस्ट डालते हुए पवन सिंह ने कहा है कि मां मिट्टी से भारी होती है। इसलिए वे 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने इसके लिए अपनी माँ से वादा किया था। यह वादा वे हर हाल में पूरा करेंगे।
पवन सिंह ने एक्स पर लिखा है-
“माता गुरुतरा भूमेरू” अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी माँ से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूँगा । मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट,बिहार से लड़ूँगा । जय माता दी।
- दाउदनगर के केसराड़ी में चर्चित कुंदन यादव हत्याकांड का खुलासा, SIT की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, रेकी में प्रयुक्त बाइक बरामद
- 16 मई से गायब 4 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, गया की महिला ने बहला फुसला कर किया था अपहरण, आईजी का खुलासा
- नबीनगर में एनटीपीसी स्टेज-II निर्माण कार्य तेज, 2029 से नई इकाइयों से होगा बिजली उत्पादन, देश में बिजली उत्पादन में दूसरे स्थान पर होगा नबीनगर
- स्वामी प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में धुरिया में भागवत सप्ताह यज्ञ जारी, 17 अप्रैल को होगा पूर्णाहुति
- 2 वर्षों से पेयजल आपूर्ति बाधित, पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएम से की शिकायत
हालांकि पवन सिंह आरा भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से आरा लोकसभा क्षेत्र से ही टिकट की दावेदारी पेश की थी। जहां से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह वर्तमान में सांसद हैं। अब निर्दलीय लड़ने के ऐलान के बाद भी पवन सिंह आरा छोड़कर काराकाट क्यों आ रहे हैं यह एक अनसुलझी पहेली है। काराकाट से भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि उनके सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा से उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार भाजपा ने उपेंद्र कुशवाहा को मात्र एक सीट ही दी है। शायद अभी यह भी एक कारण हो कि पवन सिंह भाजपा से सीधे-सीधे टकराने से बच रहे हों। या यह भी हो सकता है कि वे भाजपा को नाराज़ नहीं करना चाहते हों।
खैर जो भी हो काराकाट लोकसभा का चुनावी माहौल काफी दिलचस्प हो गया है। शेर सिंह राणा की पार्टी से पहले से ही एक राजपूत उम्मीदवार मैदान में थे। पवन सिंह के आने के बाद से दूसरे राजपूत उम्मीदवार की एंट्री काराकाट लोक सभा क्षेत्र से हो गई है। हालांकि काराकाट में मुख्य मुकाबला उपेंद्र कुशवाहा और कामरेड राजाराम सिंह कुशवाहा के बीच में ही होना है।



