हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़
औरंगाबाद, बिहार।
औरंगाबाद- जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में डम्फर और 2 बसों की भीषण टक्कर हुई है। इस टक्कर में 2 की मौत हुई है। वहीं दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गया – दाउदनगर पथ में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
दाउदनगर थाना क्षेत्र के गया- दाउदनगर मार्ग में मंडल उप कारा के पास शुक्रवार की दोपहर 2 बस और 1डम्फर की टक्कर हो गई। इस टक्कर में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि दाउदनगर से एक निजी बस तेज गति से गोह की ओर जा रही थी। इसी दौरान दाउदनगर मंडल उप कारा के पास बस की सामने से तेज गति से आ रहे दूसरे बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पीछे से तेज गति में आ रहे हाईवा डम्फर ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर में तीनों वाहन आपस में फंस कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मृतकों की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के सोनी गांव निवासी निर्मल साव की 45 वर्षीय पत्नी उपराजो देवी और उसी गांव की रहने वाली शिवचरण गुप्ता की 18 वर्षीय बेटी अंजनी कुमारी के रूप में की गई है।
घटना में घायलों का इलाज स्थानीय अनुमंडलिय अस्पताल और 4 गंभीर रूप से घायलों का इलाज सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद में कराया जा रहा है।
घायलों में 2 सहोदर भाई हैं जो अपने परिवार के साथ दाउदनगर से हमीद नगर जा रहे थे। उपहरा थाना क्षेत्र के अनूप सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार और श्यामसुंदर कुमार अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ हमीद नगर जा रहे थे। दोनों भाइयों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वही कोचिंग क्लास कर घर लौट रही दाउदनगर थाना क्षेत्र के रंगी बीघा गांव के कल्पना कुमारी भी घायल हो गई है।वह बेहोशी अवस्था में है। इस घटना में गोह थाना क्षेत्र के अंकुरी गांव निवासी अनिल मिश्रा के 25 वर्षीय पुत्र रोशन मिश्रा भी घायल हो गए हैं। घायल रौशन मिश्रा ने बताया कि वे लोग दाउदनगर से अपने घर जा रहे थे। बस द्वारा आगे जा रहे हाइवा को ओवरटेक करने के कारण सामने से आ रही दूसरी बस में टक्कर हो गई और ड्राइवर केबिन में बैठे सभी 4-5 लोग सड़क पर आ गिरे। इसी बीच पीछे छूट चुका हाइवा भी तेज स्पीड में बढ़ता चला आया और नीचे गिरे लोगों को कुचल दिया। जिससे 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
- सुनार से ज़ेवर लेकर भागने का आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को ज़ेवर दिखाने के बहाने सुनार से 6.5 लाख का ज़ेवर ले भागा था आरोपी
- शादी के 45 दिन बाद ही पत्नी ने करा दी थी प्रियांशु की हत्या, पुलिस का खुलासा, फूफा के साथ 15 साल से थे अवैध संबंध
- समाजवादी नेता मोहन सिंह यादव को पत्नीशोक, 3 जुलाई को श्रद्धांजलि सभा
- 17 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजवादी नेता पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामविलास सिंह यादव
- मदनपुर व्यापार मंडल में किसानों को नहीं मिल रहा है खाद, दीवार पर लिखे महत्वपूर्ण मोबाइल नम्बर मिटाए गए

अन्य घायलों को दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद भेजा गया है।
दाउदनगर थाना प्रभारी फहीम आजाद खान ने बताया कि घटना की सूचना जैसे ही उन्हें मिली वह एसआई आरती कुमारी और दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भिजवाया। वहीं एक वाहन में फंसे ड्राइवर को भी खिड़की काटकर बाहर निकल गया। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम कराने लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है।