Monday, July 7, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

तेजस्वी के जन विश्वास यात्रा से डिगा नीतीश कुमार का विश्वास, औरंगाबाद में 1 लाख लोगों की भीड़

औरंगाबाद, बिहार।

जन विश्वास यात्रा के क्रम में बिहार विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार की शाम औरंगाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने उपस्थित अपार जनसमूह को संबोधित किया। औरंगाबाद के गांधी मैदान में सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने मात्र 17 महीने में 5 लाख लोगों को रोजगार दिया है। जबकि उनका लक्ष्य 10 लाख लोगों को रोजगार देने का था। गांधी मैदान इस दौरान ठसाठस भरा हुआ था।  इस दौरान लगभग 1 लाख की भीड़  मौजूद थी। जहां तेजस्वी के आते ही भीड़ बेकाबू हो गई और बेरिकेड्स को तोड़ दिया। तेजस्वी ने 3 मार्च को पटना में रैली में आने का निमंत्रण दिया।

राजद नेता और बिहार विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि उन्होंने 17 महीने में बिहार 5 लाख लोगों को रोजगार दिया है। उनका लक्ष्य 10 लाख लोगों को रोजगार देने का था।  इसी बीच उनकी लोकप्रियता से घबराकर भाजपा ने साजिश करके उनकी सरकार को गिरा दिया और नीतीश कुमार भाजपा की गोद में चले गए। हालांकि 17 महीने में उन्होंने बहुत कुछ किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस दौरान जातीय जनगणना करवाया और उसके आंकड़ों के साथ आरक्षण में बढ़ोतरी की।  यही नहीं उन्होंने 17 महीने में ही लगभग 5 लाख लोगों को रोजगार दिया।  आगे भी लोगों को रोजगार देंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का का कार्य कर रही है। नरेंद्र मोदी विपक्षी दलों की चुनी हुई सरकारों को।धनबल और बाहुबल से गिराने का प्रयास कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव का पूरा भाषण औरंगाबाद

तेजस्वी यादव ने  कहा कि इधर नीतीश कुमार ने सरकार गिराई उधर ईडी और सीबीआई का खेल चालू हो गया।  तेजस्वी यादव में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार दुर्भावना से प्रेरित होकर ईडी लगातार परेशान कर रही है। इधर नीतीश कुमार ने चलती सरकार को गिराया उधर ईडी ने पूछताछ के नाम पर उनके बीमार पिता लालू यादव से दुर्व्यवहार किया। उन्हें कई घण्टों तक बैठाकर रखा गया।  जनता सब देख व।समझ रही है।  इसका हिसाब उन्हें आने वाले चुनाव में दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जनता से कई बार अपने पक्ष में समर्थन के लिए हाथ उठाने को कहा। उधर भीड़ से भी तेजस्वी के समर्थन में हजारों हाथ उठे।
उन्होंने पगड़ी बांध कर उपस्थित जनसमूह से पगड़ी की लाज रखने की अपील की। यही नहीं तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा भंग कर लोकसभा के साथ ही चुनाव करवाने की कोशिश में हैं। उन्हें भूल है कि वे भाजपा की बैतरणी से पार लग जाएंगे। महागठबंधन उन्हें लोकसभा और विधानसभा दोनो चुनावों में हराएगी।

बस पर सवार होकर पहुंचे तेजस्वी


रोहतास के दिनारा से सभा के बाद तेजस्वी सासाराम होते हुए बारुण सोन नदी पार कर औरंगाबाद जिले की सीमा में पहुंचे। जहां हजारों की संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस के बाद उन्हें जीटी रोड पर कई जगहों पर स्वागत किया गया। शाम 4:30 बजे तेजस्वी औरंगाबाद के गांधी मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने उपस्थित अपार जनसमूह को संबोधित किया।

3 मार्च को पटना गांधी मैदान में होगी रैली

तेजस्वी यादव ने रैली में अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्हें पटना गांधी मैदान में 3 मार्च को होने वाली रैली के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि पटना गांधी मैदान में महरैला का आयोजन किया जा रहा है। आप लोगों से निवेदन है कि वहां अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। क्योंकि लालू यादव आप लोगों से मिलना चाह रहे हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है इस कारण वह हर जिले में नहीं जा पा रहे हैं। इसीलिए आप सभी लोगों को पटना बुलाया है।

सेल्फी के लिए कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड्स को तोड़ा, हुई तेजस्वी के साथ भी धक्कामुक्की

रैली में गांधी मैदान में लगाये गए बेरिकेटिंग को बेकाबू कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया। इस दौरान हजारों कार्यकर्ता मंच को बढ़ गए। वहीं कई कार्यकर्ता भी मंच पर भी चढ़ गए। जहां सेल्फी को लेकर तेजस्वी के साथ भी धक्का मुक्की की।गई। इस दौरान तेजस्वी तेजी से मंच से उतरे और भीड़ से बचने की कोशिश करते हुए गाड़ी में जाकर बैठ गए। इस दौरान समर्थक उनके पीछे पीछे दौड़ते नज़र आए।

मंच पर रहे मौजूद

रैली में मंच पर तेजस्वी के साथ राज्यसभा सांसद मनोज झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, औरंगाबाद से लोकसभा के प्रत्याशी रहे उपेंद्र प्रसाद,  भाकपा माले से पूर्व विधायक कामरेड राजाराम सिंह, विधायक सतीश कुमार दास, गोह विधायक भीम कुमार यादव, नबीनगर विधायक डब्लू सिंह, औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर सिंह, कुटुंबा विधायक राजेश राम, जिला परिषद सदस्य शंकर यादवेन्दु, अनिल यादव, प्रवक्ता रमेश यादव, सुबोध कुमार सिंह, उदय उज्ज्वल, उदय भारतीय समेत दर्जनों नेता मौजूद थे।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!