Tuesday, July 8, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

माओवादी नेता विनय यादव गिरफ्तार, साथ में 4 अन्य भी गिरफ्तार

औरंगाबाद, बिहार।

औरंगाबाद- जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के मायापुर गांव से झारखंड की पुलिस ने माओवादी नेता विनय यादव उर्फ मुराद उर्फ कमल जी को गिरफ्तार किया है। विनय यादव पर 15 लाख रुपये का इनाम झारखंड सरकार द्वारा रखा गया था। वहीं बिहार और बंगाल में भी इनाम की घोषणा की गई थी। कुल मिलाकर 25 लाख रुपए की राशि का इनाम घोषित की गई थी।

Photo- hindexpressnews.comhttps://hindexpressnews.com/

भाकपा माओवादियों का स्टेट एरिया कमेटी सदस्य सह संगठन का टॉप कमांडर विनय यादव उर्फ मुराद को पलामू और औरंगाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दाउदनगर थाना क्षेत्र के मायापुर ग्राम से गिरफ्तार किया गया है।
विनय यादव पर झारखंड सरकार ने 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। विनय यादव से झारखंड और बिहार की सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही है।

इनकी निशानदेही पर 4 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने अभी भी मामले की पुष्टि नहीं की है। विनय यादव पिछले 30 सालों से माओवादी संगठन में सक्रिय रहे हैं। विनय पर झारखंड-बिहार में 50 से भी अधिक नक्सल हमलों को अंजाम देने का आरोप है। विनय यादव माओवादियों का मध्यजोन का प्रवक्ता भी था। विनय यादव उर्फ मुराद झारखंड-बिहार सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादियों का दूसरा सबसे बड़ा कमांडर था। वह मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद के अम्बा थाना क्षेत्र के देउरा ग्राम के रहने वाले हैं।

Photo- hindexpressnews.com https://hindexpressnews.com/

विनय यादव उर्फ मुराद अपने साथ एके-56 लेकर चला करता था। विनय यादव पर झारखंड के पलामू, लातेहार, गढ़वा, चतरा और बिहार के औरंगाबाद और गया में 50 से भी अधिक नक्सल हमले को अंजाम देने का आरोप है।

2015 में बिहार के गया औरंगाबाद और पलामू सीमा पर कोबरा के जवानों पर हमला हुआ था।
इस हमले में कोबरा के 10 जवान शहीद हुए थे। माओवादी 2005 के बाद झारखंड बिहार सीमावर्ती इलाके में जितनी भी बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है, उस हमले में विनय यादव शामिल रहा है। विनय यादव की संपत्ति को भी पहले ईडी जब्त कर चुकी है। विनय यादव की संपत्ति ईडी ने औरंगाबाद और गया के इलाके में जब्त किया था।

विनय यादव का वर्चस्व झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत छत्तरपुर, नौडीहा, हरिहरगंज सहित बिहार के औरंगाबाद जिले के देव, ढिबरा, कुटुंबा सहित अन्य जगहों पर थी। वहीं, इसके खिलाफ इन थानों में नक्सली घटना को अंजाम देने को लेकर 50 से अधिक मामला दर्ज है।
माओवादी नेता विकास की मौत के बाद उसे ही मध्य जोन का प्रभार देने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में कुछ नहीं बताया है।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!