औरंगाबाद/ गया, बिहार।
जिले में जदयू के कद्दावर नेता और ओबरा विधानसभा से 3 बार चुनाव लड़ चुके प्रमोद चंद्रवंशी के बड़े भाई मनोज चंद्रवंशी की हत्या कर दी गई है। उनका शव जिले के बारुण थाना क्षेत्र से बरामद की गई है। वे पिछले 2 दिनों से गायब थे।
जदयू के वरीय नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मगध दौरों में साए की तरह साथ रहने वाले प्रमोद सिंह चंद्रवंशी के बड़े भाई मनोज चंद्रवंशी का शव जिले के बारुण थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पर मिला है। हत्या कर उनके शव को यहां फेंका गया है। उनके शव को बारुण पुलिस ने अज्ञात के रूप में बुधवार देर शाम को बरामद किया था।
2 दिन से थे गायब
ज्ञात हो कि मनोज चंद्रवंशी पिछले 2 दिनों से गायब थे। वे सुबह गया जिले के गुरारू स्थित अपने निवास से अपनी दिनचर्या के अनुसार घूमने के लिए निकले थे और इसी दौरान लापता हो गए थे। इस बात की जानकारी गुरारू थाना को भी उनके पुत्र सिकन्दर चंद्रवंशी ने दी थी।
- स्वामी प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में धुरिया में भागवत सप्ताह यज्ञ जारी, 17 अप्रैल को होगा पूर्णाहुति
- 2 वर्षों से पेयजल आपूर्ति बाधित, पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएम से की शिकायत
- पुस्तक, ड्रेस और री एडमिशन के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जारी करना होगा प्रकाशक की लिस्ट
- बॉक्सिंग खिलाड़ी नित्या पांडे का चयन एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए
- संजना ने बढ़ाया जिले का मान, बिहार बोर्ड में लाया 90 प्रतिशत अंक
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के थे नेता
मृत मनोज चंद्रवंशी जीता राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता थे। वह अक्सर अपने घर के आसपास मॉर्निंग वाक किया करते थे । इसी दौरान 2 दिन पहले उनका किसी ने अपहरण कर हत्या कर दी और शव को बारुण थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। इधर बारुण पुलिस ने शव को अज्ञात के रूप में बुधवार को बरामद किया था। लेकिन पहचान होने पर उनकी पहचान मनोज चंद्रवंशी के रूप में की गई, जो कि जदयू के बड़े नेता और अति पिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी के भाई के रूप में की गई है।
इस घटना से मर्माहत प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने एसआईटी गठित कर जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।



