Friday, October 17, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

प्रेमी युगल की रफीगंज थाना परिसर में करायी गयी शादी, दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, लड़का शादी से कर रहा था इनकार

पप्पू कुमार यादव

रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार।

रफीगंज थाना परिसर में स्थित बजरंगबली मंदिर में उस वक्त अचानक चहल पहल बढ़ गई जब पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े की आपस में शादी करा दी। शादी के दौरान लड़का-लड़की के परिजन मौजूद रहे। दोनों परिवारों के रजामंदी से शादी हुई है। बताया जाता है कि लड़की और लड़का पिछले 2 वर्षों से आपसी सम्बन्ध में थे लेकिन बाद में लड़का शादी से इनकार करने लगा था।

देखें वीडियो👇

जिले के रफीगंज थाना प्रभारी राम इकबाल यादव ने एक बार फिर एक उजड़ते घर को बसाने में मदद की है। ताज़ा मामला एक प्रेमी जोड़े से जुड़ा है जहां 2 साल के सम्बंध के बाद लड़का शादी से इनकार कर रहा था।
थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि लड़की और लड़का आपस में रिश्तेदार थे। इस कारण दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। दोनों के आपस में प्रेम सम्बन्ध था। लेकिन अचानक लड़का शादी से इनकार करने लगा। जिससे खफा होकर लड़की ने थाने तक बात पहुंचाई। ऐसी स्थिति में लड़का और लड़की दोनों के परिजनों को बुलाया गया। काफी मशक्कत और समाजसेवियों की पहल के बाद लड़का व लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए।

रफीगंज थाना परिसर में कराई गई शादी फ़ोटो- हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़

बिना बैंड बाजे एवं बिना दहेज के प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई


इस दौरान सक्रिय रहे गोरडीहा पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमी मूलरूप से रफीगंज थाना के मई गांव निवासी बिंदेश्वर शर्मा के पुत्र विवेकानंद कुमार है। वहीं प्रेमिका गया जिला के चेरकी थाना के बधोखाप गांव निवासी अंबिका मिस्त्री की पुत्री प्रिया कुमारी है। दोनों के बीच करीब 2 सालों से लव अफेयर चल रहा था। दोनों परिवार को बुलाया गया। लड़का-लड़की दोनों बालिक हैं।
मामले में दोनों के परिजनों को समझा कर थाने के मंदिर में विधि विधान के साथ शादी करा दी गयी। फिलहाल शादी से दोनों परिवार खुश है।
इस दौरान एएसआई सोहन सिंह ,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, उप मुखिया ओम प्रकाश भारती ,रोहित कुमार, परिजन पहलाद कुमार, पंकज कुमार, टिकू कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!