Tuesday, July 8, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

हमारी सरकार बनने दीजिये, उत्तरप्रदेश के हर जिले में लगाएंगे फूलन देवी की मूर्ति- मुकेश सहनी

देखें वीडियो👇



औरंगाबाद, बिहार।

बनारस में फूलन देवी की मूर्ति जब्त होने के बाद मुकेश सहनी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि फूलन देवी 10 साल की उम्र से संघर्ष करके इस मुकाम पर पहुंची थी कि वह सांसद भी बनी थी। उनकी मूर्ति लगाकर निषाद समाज उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित कर रहा है । लेकिन कुछ लोगों को इससे तकलीफ हो रही है। ये बातें उन्होंने औरंगाबाद जिले के बारुण में महर्षि वेदव्यास की मूर्ति अनावरण समारोह में कही।

बिहार सरकार के पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री मुकेश सहनी का सम्बोधन(फ़ोटो- हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़)

फूलन देवी की मूर्ति जब्त होने से आक्रोशित वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी यूपी में चुनाव लड़ रही है। चुनाव बाद उनकी सरकार बनेगी तो हर जिले में फूलन देवी की मूर्ति लगाई जाएगी।
हालांकि मुकेश साहनी ने पूछने पर किसी का नाम नहीं लिया। किन लोगों को तकलीफ है उन्होंने ये नहीं बताया।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने फूलन देवी के मूर्ति स्थापित करने की जगह से मूर्ति को जब्त कर लिया है। बनारस पुलिस का कहना था कि मूर्ति स्थापना से आपसी सौहार्द बिगड़ने का खतरा है।
इस सम्बन्ध में भी मुकेश सहनी ने खुलकर जवाब नहीं दिया। उन्होंने इशारों इशारों में यह जरूर कहा कि कुछ लोग तकलीफ में हैं।

औरंगाबाद जिले के बारुण में मुकेश सहनी को सुनने पहुंची भीड़( फ़ोटो- हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़)

मुकेश सहनी शनिवार को औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड मुख्यालय पर स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम के मैदान में महर्षि वेदव्यास के मूर्ति अनावरण में भाग लेने पहुंचे थे। जहां उन्होंने हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थकों को संबोधित करते हुए बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।

मंच पर पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह, भाजपा नेता त्रिविक्रम नारायण सिंह और औरंगाबाद नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीआईपी पार्टी के जिला प्रवक्ता राजेश कुमार चौधरी ने की।

बारुण में मंच पर मुकेश सहनी का स्वागत( फ़ोटो – हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़)

इस दौरान जगदीश चौधरी, रामाधार चौधरी
राजेन्द्र चौधरी, शम्भू चौधरी, पारस नाथ चौधरी, भजन चौधरी, गणेश चौधरी, गुलाब चंद चौधरी, रमेश चौधरी,सीमा चौधरी, तारा देवी, उदय चौधरी, कमलेश चौधरी, मदन चौधरी, रामकुमार चौधरी, सुनिल चौधरी उर्फ छोटु आदि दर्जनों नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!