औरंगाबाद, बिहार।
औरंगाबाद- मानसून की बरसात नहीं होने के कारण अभी भी दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसके कारण आए दिन लोगों की मौत हो रही है। तापमान 46 डिग्री से ऊपर पहुंच गई है। औरंगाबाद जिला दंडाधिकारी सह जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा पहली से 8वीं तक के विद्यालयों को 19 जून तक बंद करने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में, जिले के सभी कोचिंग संस्थानों को भी लू के बढ़ते प्रभाव को लेकर बंद रखने का निर्देश दिया गया है। जिला दंडाधिकारी ने जारी आदेश में बताया है कि 18 और 19 जून को हीट वेव और लू को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के क्लास 1 से 8वीं तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
- ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध मौत, ट्रैक्टर पलटने से गई जान या सड़क हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- औरंगाबाद में मेडिकल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- सुकर विकास योजना के तहत 55 ग्रामीणों को 2 मादा और 1 नर सुकर का किया गया वितरण
- नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान, प्रेशर आईईडी, कारतूस और बैटरी बरामद
- जदयू विधायक प्रमोद सिंह के आवास पर सौ से ज्यादा कांग्रेसी जदयू में हुए शामिल
साथ ही जिलाधिकारी ने औरंगाबाद जिले वासियों से अपील किया है कि आपदा विभाग द्वारा हिट वेव को लेकर जारी किए गए एडवाइजरी को पूरी तरह से पालन करें और जरूरत पड़ने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें। बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलें।



