Monday, July 7, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों की धमाचौकड़ी जारी, कुचलकर एक बच्चे की मौत,दो अन्य घायल

औरंगाबाद, बिहार।

जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध बालू लदे वाहनों की धमा चौकड़ी से लोग सहमे हुए हैं। जहां हर दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ताज़ा मामला ठाकुर बिगहा से अरई जाने वाले मार्ग की है। जहां अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने 3 बच्चों को कुचल दिया। जिसमें घटना स्थल पर ही 1 बच्चे की मौत हो गई।

दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई रोड में बालू लदे ट्रैक्टर ने 3 मासूमों को कुचल दिया है। जिनमें से 1 की मौत हो गई। ट्रैक्टर की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि पास स्थित मंदिर की चारदीवारी को भी तोड़ दिया। घायल 2 बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
गुस्साए ग्रामीणों ने शव के साथ एनएच 139 को जाम कर दिया। बताया जाता है कि अवैध बालू लदा ट्रैक्टर कलेर की ओर से तेज व अनियंत्रित गति से आ रहा था। ठाकुर बिगहा से अरई जाने वाले रास्ते में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने मंदिर की चहारदीवारी में धक्का मार दिया। वहीं पर खेल रहे 3 मासूम बच्चे इसकी चपेट में आ गए। मृतक 8 वर्षीय राकेश कुमार अरई गांव निवासी वीरेंद्र यादव का पुत्र बताया जाता है, जबकि इसका भाई बिट्टू कुमार घायल हो गया। वहीं विनोद राजवंशी की 8 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी भी घायल है।

घटना के सम्बंध में दाउदनगर थाना प्रभारी गुफरान अली ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिला परिषद सदस्य अरविंद यादव ने मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!