औरंगाबाद, बिहार।
जिले के व्यवहार न्यायालय गेट के सामने प्रेमी प्रेमिका का हंगामा देखकर भीड़ लग गई। कचहरी के सामने स्थित महाकाल मंदिर के पास प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ गई। वहीं प्रेमी पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रहा था। काफी हंगामा के बाद दोनों विधिवत शादी करने की बात पर सहमत हुए और घर चले गए। प्रेमी युगल अम्बा थाना क्षेत्र का रहने वाले हैं।
इस वीडियो में देखें लाइव बवाल-
शहर के महाकाल मंदिर के पास प्रेमी युगल के हाई वोल्टेज ड्रामा से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। प्रेमिका महाकाल मंदिर में ही तत्काल शादी रचाने की जिद पर अड़ गई। शादी नहीं करने पर जहर खाकर आत्महत्या की बातें कर रही थी। मामला व्यवहार न्यायालय के सामने स्थित महाकाल मंदिर का है।
प्रेमिका का नाम संतोषी गुप्ता है जोकि अम्बा की निवासी है। उसने बताया कि उसके पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। अम्बा में उसका ननिहाल है। नाना-नानी ने ही उसे पालपोस कर बड़ा कियाऔर शादी भी कराई। लेकिन पहली शादी उसी वर्ष टूट गई। इधर एक साल पहले कुटुम्बा प्रखंड के देशपुर गांव का युवक आलोक कुमार रविदास उसके संपर्क में आया। आलोक उसके गांव में मिक्चर बेचने जाता था। इसी क्रम में फोन नम्बर का आदान प्रदान हुआ और फोन से ही उनका प्रेम परवान चढ़ा। आलोक ने उसके सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। इस पर उसने कहा कि वो तुम्हारे लायक नहीं है। मैं पहले से ही शादीशुदा हूं और मेरा कोई बाल-बच्चा नहीं है। पति से मेरा तलाक हो चुका है। ये सब जानने के बाद आलोक ने कहा कि वो प्यार करता है और शादी करना चाहता है। शादी की बात करके आलोक रविदास ने कई बार उसके साथ शारीरिक सबन्ध बनाये। अब वह शादी से मुकर रहा है।

जिसके बाद उसने औरंगाबाद आकर महिला हेल्पलाइन में शिकायत की। प्रेमी प्रेमिका दोनों अलग जाति के हैं। प्रेमिका के घरवाले इस शादी के लिए तैयार हैं।
वहीं, प्रेमी आलोक जिसकी उम्र 26 वर्ष है का कहना है कि संतोषी ने उसे साजिश के तहत प्रेमजाल में फंसा लिया। वो उसके झांसे में आ गया। झांसे में आकर उसके साथ उसने जो कुछ भी किया, उसकी मर्जी से किया। अब वो शादी करने को कह रही है। अब उसे कोई उपाय नहीं सुझ रहा है। लेकिन अब वह शादी करेगा।
आलोक द्वारा शादी का आश्वासन देने के बाद दोनों वापस अम्बा चले गए।