Tuesday, July 8, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

समाज के अच्छे लोग आगे आएंगे, तभी आगे बढ़ेगा बिहार, उद्यमिता और शिक्षा में बनना है आत्मनिर्भर: विकास वैभव

लेट्स इंस्पायर बिहार मुहिम को आगे बढ़ाते हुए गृह विभाग के विशेष सचिव आईपीएस विकास वैभव रविवार को औरंगाबाद पहुंचे। जहां वे पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि स्वप्न है एक ऐसे बिहार के निर्माण का जहां रोजगार और शिक्षा के लिए लोगों को बाहर नहीं जाना पड़े। देश का नेतृत्व बिहार करे। उन्होंने बताया कि बिहार के 29 जिलों में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन हो चुका है। इस सोच के साथ ही वे आगे बढ़ रहे हैं जहां अब तक 45 हजार लोग स्वैच्छिक रूप से जुड़ गए हैं।

वीडियो में देखें पूरा सम्बोधन-👇


आईपीएस विकास वैभव ने बताया कि उनके द्वारा देखे गए स्वप्न का आधार हमारा इतिहास है। एक समय था जब हमारा साम्राज्य अफगानिस्तान के पार और हिमालय से आगे थे। दक्षिण में महासागर तक था। यह तब की बात है जब सूचना और प्रौद्योगिकी तन्त्र नगण्य था। सड़कें नहीं के बराबर थी। लोगों से सम्पर्क के साधन नहीं थे।
फिर भी हम इतना आगे क्यों थे, इस सम्बंध में जब हम रिसर्च करते हैं तो पाते हैं कि हमारा बिहार वैचारिक रूप से उर्वर रहा है। इसी भूमि से वैदिक ज्ञान उत्कर्ष तक पहुंचा।


जातियां तब भी थी लेकिन जातिवाद नहीं था। तभी तो मगध की इस धरती जहां पर हम बैठे हैं सम्राट बनने में जातियां अवरोधक नहीं बनी। निम्न जातियों के लोग भी सामर्थ्य के आधार पर राजा बनते रहे हैं। चाणक्य ने भी चंद्रगुप्त को चुनते समय जाति नहीं सामर्थ्य देखा था।
वे चाहते हैं कि बिहार के उस गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाएं जहां व्यक्ति को व्यक्ति से जोड़ने की बात हो। जहां जातियां आड़े नहीं आए।

अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं

आईपीएस विकास वैभव ने बताया कि हमें अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएंगे तभी आगे बढ़ पाएंगे। एक समय था जब विश्व भर से लोग हमारे यहां पढ़ने आते थे। वियतनाम देश को उस समय के राजा ने चम्पा नाम रख दिया था। तब चम्पा बिहार क्षेत्र में एक गौरवशाली राज्य हुआ करता था। वही गौरव पुनः लौटाने की चाहत पैदा करनी होगी और यह सबके सहयोग से ही सम्भव है।

राज्य में ही उद्यम और शिक्षा पैदा करना होगा

उन्होंने बताया कि बिहार के अंदर ही उद्यम पैदा हो ऐसा कार्य किया जा रहा है। युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ माह पूर्व दिल्ली में बिहार उद्यमिता सम्मेलन और पटना में वाइब्रेंट बिहार ग्लोबल समिट का आयोजन किया गया था। यही नहीं वे देश के बाहर भी ऐसे आयोजन किया और राज्य के लिए भी कार्य करने का वादा लिया है। दुनिया के लोग पहले बिहार में पढ़ने आते थे आज हमारे बच्चे कोटा जा रहे हैं। जबकि वहां शिक्षक और छात्र दोनो बिहार के हैं।

सामाजिक सहयोग से ही समाज आगे बढ़ेगा

लेट्स इंस्पायर बिहार कार्यक्रम के तले मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज में बुराइयां बुरे लोगों के कारण नहीं बल्कि अच्छे लोगों के आगे नहीं आने के कारण बढ़ रही हैं। अच्छे लोगों को आगे आकर समाज निर्माण में भाग लेना चाहिए।
इस मौके पर समाजसेवी लव कुमार सिंह, सदर एसडीओ गौतम शरण ओमी, समन्वयक नीरज कुमार शर्मा, राहुल राज , पप्पू कुमार, रवि कुमार समाजसेवी वरुण सिंह, भीम कुमार आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!