दर्शन कुमार
औरंगाबाद, बिहार।
जिले के नगर थाना क्षेत्र में का साहेबगंज मुहल्ला शनिवार की सुबह 3 बजे के करीब धमाके की आवाज से दहल गया। जहां छठ व्रत के लिए प्रसाद बना रहे एक श्रद्धालु के घर में गैस सिलेंडर से विस्फोट हो गया। पहले आग लगी थी और उसे बुझाने के दौरान फटे गैस सिलेंडर से आसपास के लोग और नगर थाने की पुलिस घायल हो गई। घायलों की संख्या 30 से ज्यादा है।
बताया जाता है कि जिले के वार्ड नं 24 में शनिवार की अहले सुबह अनिल गोस्वामी के घर मे छठ पूजा हो रहा था। परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे। तभी अचानक गैस रिसने से आग लग गयी जिसके बाद मुहल्ले में भगदड़ मच गया। तभी मुहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग तेज हो गई। इसके बाद मुहल्ले वालों के द्वारा नगर थाने की पुलिस एवं दमकल की टीम को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुची पुलिस एवं दमकल की टीम आग बुझाने पहुंची। लेकिन अचानक घर में गैस सिलेंडर से ब्लास्ट हो गया। जिसमे करीब 30 से अधिक लोग झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है।
घायल में पुलिसकर्मी में महिला सिपाही प्रीति कुमारी, डीएपी अखिलेश कुमार, जगलाल प्रसाद, सैप जवान मुकुंद राव, जगलाल प्रसाद, ड्राइवर मो० मोज्जमि और साहेबगंज मुहल्ले के रहने वाले नगर परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिल ओड़िया, राजीव कुमार, मो शाब्दिर, मो असलम, सुदर्शन, अरियन गोस्वामी, मो छोटू आलम, अनिल कुमार, शाहनवाज सहित करीब 30 से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें से करीब 25 लोग के आसपास हालत गंभीर बताई जा रही है।
गृहस्वामी अनिल गोस्वामी ने बताया कि घर मे छठ पर्व हो रहा था। सभी परिवार प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे। तभी गैस रिसने लगा और आग पकड़ लिया तो लोग इधर-उधर भागने लगे। परिवार के लोग चीखने चिल्लाने लगे तो आसपास के मुहल्ले के लोग दौड़े और नगर थाना की पुलिस एवं दमकल की टीम को सूचना दी। इसके बाद मुहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए तभी पुकिसकर्मी की टीम पहुची। तबतक आग का लपेटा तेज पकड़ लिया था और अचानक घर का गैस फट गया जिसके कारण 30 से अधिक लोग के आसपास झुलस कर घायल हो गए।
नगर थाना के एसआई विनय कुमार सिंह में बताया कि आग लगने की सूचना मुहल्लेवासियों के द्वारा प्राप्त हुआ। सूचना पर दल बल के साथ पहुँचे और आग बुझाने में जुट गए। लेकिं तभी अचानक जोर से ब्लास्ट हुआ जिसमे लोग झुलस गए। हालांकि प्रशासन के द्वारा अभी घटना के कारण का पुष्टि नही की गई है।
घटना के बाद सदर अस्पताल में भर्ती लोगो का चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया। इसके बाद लोग स्थिति अनुसार अपने अपने मरीज को इधर उधर आसपास के निजी अस्पताल एवं गंभीर हालत देखते हुए बाहर ले गए। वहीं सदर सदर अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा कई घायलों को गंभीर अवस्था मे रेफर कर दिया गया। बाकी सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।