औरंगाबाद, बिहार।
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से उसपर सवार पिता और पुत्र की दबकर मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य किशोर जख्मी है। मृतक की पहचान जिले के बघोई खुर्द ग्राम के जगदीश सिंह और उनके पुत्र रोशन कुमार के रूप में कई गई है। इधर घटना की सूचना पर सदर हॉस्पिटल पहुंचे परिजनों ने अस्पताल के एक कर्मचारी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। घटना के समय स्थानीय सांसद सुशील सिंह भी मौजूद थे।
- ‘जी रामजी योजना’ से साकार होगा विकसित गाँवों का सपना: औरंगाबाद में बोले एमएलसी दिलीप सिंह
- औरंगाबाद में ठंड के चलते आठवीं तक के सभी स्कूल 24 दिसंबर तक बंद
- मॉडर्न शिक्षा की अलख जगा रहे जीएल ग्लोबल स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
- सड़क लुटेरों ने बाईक सवार भाई बहन को गोली मारकर छीन ली बाईक
- जीएल ग्लोबल स्कूल में वार्षिकोत्स्व सम्पन्न, छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
औरंगाबाद जिले में चैती छठ पूजा के नहाय खाय के दिन दर्दनाक घटना घटी है। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के नीचे दबकर पिता और पुत्र की मौत हो गयी। जबकि साथ में रहे एक किशोर घायल हो गया।
यह घटना सदर प्रखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के परसी पूल व बाकन पूल के समीप घटित हुई है। जहां औरंगाबाद आने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। जिसके इंजन के नीचे दबने से पिता पुत्र की मौत हो गयी। मृतक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बघोई खुर्द गांव निवासी जगदीश सिंह व जगदीश सिंह के पुत्र रौशन कुमार था। जबकि घायल किशोर की पहचान 14 वर्षीय घमश्याम कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं घायल किशोर का उपचार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पर।सवार होकर सामान खरीदने पिता पुत्र बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सड़क में बने गढ्ढे में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इस दौरान इंजन के नीचे दोनों पिता पुत्र दब गए। वहीं इस घटना के बाद आसपास के नागरिकों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। जिसके बाद किसी तरह वहां से निकालकर सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया जहां चिकित्सकों ने पिता पुत्र को मृत घोषित कर दिया। घायल किशोर घनश्याम का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।
नगर थाना प्रभारी सतीश बिहारी शरण ने बताया कि घटना की सूचना पर नगर थाना की पुलिस पहुंची। जिसने दोनों पिता पुत्र के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इस घटना की खबर सुनकर स्थानीय सांसद सुशील सिंह भी मौके पर सदर हॉस्पिटल पहुंचे। इसी बीच आक्रोशित परिजनों और भीड़ ने हॉस्पिटल के लिपिक संजय सिंह की बुरी तरह से पिटाई कर दी।
इस घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।



