औरंगाबाद, बिहार।
जिले की सलैया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हैत बेरी में खेत की सिंचाई करने जा रहे किसान पर मौत बनकर बिजली का तार गिरा, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना में मृत हुए किसान की पहचान बेरी गांव निवासी 50 वर्षीय बिगन महतो के रूप में की गई है। मौत के बाद परिजनों में चित्कार मच गई है। किसान की पत्नी वार्ड सदस्य रजंती देवी का रो रो कर बुरा हाल है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को बिगन महतो अपने खेत में पटवन करने के लिए जा रहे थे, तभी उनपर बिजली के तार गिर गया। जिसके बाद परिजन आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर ले गए। केंद्र में मौजूद चिकित्सक डॉ.अनिल कुमार ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीत्कार मच गयी। और पूरे गांव में मातम पसर गया।
मृतक अपने पीछे 3 बेटियां और 1 बेटे को छोड़ गया है। जिसमें किसी का शादी नहीं हो सकी है। घटना के बाद दर्जनों गणमान्य और सामाजिक कार्यकर्ता शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।