रफीगंज,औरंगाबाद, बिहार।
पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही जिले में चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है।
औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 8 में ग्रामीणों के बीच चुनावी चर्चा चरम पर है।
ग्राम मुहल्लों से लेकर यह चर्चा प्रखंड मुख्यालय तक बनी हुई है। हर दिन प्रत्याशियों का दौरा गांवों में हो रही है ।
जिला परिषद क्षेत्र संख्या 8 से रफीगंज के पूर्व प्रमुख और वर्तमान राजद प्रखंड अध्यक्ष रणविजय यादव की पत्नी मनोरमा देवी चुनाव मैदान में जोर शोर से उतरी हैं।
ज्ञात हो कि रणविजय यादव और मनोरमा देवी दोनों पति-पत्नी वर्तमान में पंचायत समिति के सदस्य हैं। मनोरमा देवी के प्रचार का कमान रणविजय यादव संभाले हुए हैं। वे लगातार क्षेत्र के भ्रमण पर हैं और लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। हर गांव में उनके कुछ न कुछ समर्थक भरे हुए हैं, जिसका फायदा उन्हें इस चुनाव में मिल रहा है।





रणविजय यादव इस दौरान कई गांवों का दौरा किया जिसमें उन्हें ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव गरीबी और अमीरी के बीच में है। वे गरीबों के नेता हैं और गरीब जनता के सुख दुख में वे हमेशा से शामिल होते रहे हैं और यही कारण है कि वे इस बार जिला परिषद क्षेत्र संख्या 8 से प्रत्याशी उतारे हैं।