Friday, October 17, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

दाउदनगर में बुजुर्ग सेवानिवृत्त शिक्षिका चंद्रकांता देवी को किया गया सम्मानित

दाउदनगर, औरंगाबाद, बिहार।

देखें वीडियो-

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न जगहों पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में दाउदनगर में बिहार पेंशनर समाज द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम संस्था के सचिव रामजीवन प्रसाद सिंह के आवास पर किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा मौजूद थे, जिन्होंने बुजुर्ग शिक्षकों को सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम 85 वर्षीय बुजुर्ग सेवानिवृत शिक्षिका बड़का बिगहा निवासी चंद्रकांता देवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने दिया।
श्रीमती चंद्रकांता देवी बड़का बिगहा निवासी स्वतंत्रता सेनानी, सोशलिस्ट, शिक्षाविद और पूर्व शिक्षक स्वर्गीय भेषनारायण सिंह की पुत्रवधू, पूर्व शिक्षक स्वर्गीय सियाराम सिंह की पत्नी, मध्य विद्यालय पिपरा, बारुण के पूर्व प्रधानाध्यापिका उर्मिला कुमारी की मां और राष्ट्रीय इंटर स्कूल के पूर्व प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह के माता जी हैं।

कार्यक्रम का संचालन करते राष्ट्रीय इंटर स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह (फ़ोटो- नीतीश कुमार सिंह)
सेवानिवृत्त शिक्षिका चंद्रकांता देवी को सम्मानित करते पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा (फ़ोटो- नीतीश कुमार सिंह)


उनको सम्मानित करते हुए पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि समाज का निर्माण शिक्षकों के भरोसे पर ही है। आज बुजुर्ग शिक्षकों की बदौलत ही नई पीढ़ी खड़ी है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय इंटर स्कूल के पूर्व प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के स्तर को और अधिक बढ़ाने और छात्र शिष्य परंपरा को बरकरार रखने की जरूरत है।

जिसके लिए हमारा देश प्राचीन काल से ही जाना जाता रहा है ।
इस मौके पर सासाराम सदर हॉस्पिटल के डॉक्टर विमलेन्दु कुमार भी मौजूद थे।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!