दर्शन कुमार
नबीनगर, औरंगाबाद, बिहार।
बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड में स्थित एनपीजीसी में काम करने वाले 27 वर्षीय मजदूर कमलेश कुमार सिंह ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
वह खैरा एनटीपीसी थाना क्षेत्र के अंकोरहा रेलवे स्टेशन के समीप अरविंद कुमार सिंह के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता था।

जब आसपास के लोगों ने रूम के दरवाजे और खिड़की बंद होने पर संदेह के आधार पर कमरे में झांककर देखा तो पाया कि कमलेश पंखा से लटककर आत्महत्या कर चुका था।

घटना के बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मजदूर कमलेश कुमार सिंह के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल में भेज दिया।

इंटक यूनियन के सचिव भोला यादव ने NPGC प्रबधक से की मुआवजा राशि की मांग
इंटक के सचिव धनंजय कुमार उर्फ भोला यादव ने बताया कि
कमलेश कुमार सिंह एनपीजीसी के सहायक कम्पनी UPL कर्मबीर में कार्यरत था। जो कि
जिले के ही देव प्रखण्ड के ग्राम मड़वा पोस्ट सिलाड़ के गिरिजा सिंह का पुत्र था।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले उसकी पत्नी पूजा देवी से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को अपने गांव पहुँचा दिया था।
कमलेश कुमार सिंह के दो पुत्र रिशु कुमार 7वर्ष और रिशा कुमार 5 वर्ष हैं।
इंटक नेता भोला यादव ने मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने की एनपीजीसी प्रबंधन से मांग की है। उन्होंने कहा कि मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। जिसके पालन पोषण की जिम्मेदारी कंपनी की बनती है।