दर्शन कुमार
औरंगाबाद, बिहार।
औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड के प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव संपन्न हो गया। बारुण प्रखंड के प्रमुख के चुनाव में निवर्तमान प्रमुख धनिक लाल मंडल फिर से चुने गए हैं।




जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संजू देवी को 2 मतों के अंतर से हराया। धनिक लाल मंडल को 12 मत वहीं संजू देवी को 10 मत प्राप्त हुए।
वहीं उपप्रमुख के पद पर निबर्तमान उपप्रमुख प्रभावती देवी निर्विरोध चुनी गई हैं। उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं था।