औरंगाबाद, बिहार।
जिले के देव प्रखंड में 13 नवम्बर को पैक्स चुनाव की नामांकन की तिथि समाप्त हो गई है। इस दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अंकेशा यादव ने बताया कि पैक्स चुनाव की तैयारी अच्छे से की गई है। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण होने के बाद अब चुनाव प्रचार और चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने की विभाग द्वारा पूरी व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का खास ध्यान रखा गया है।
उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि चुनाव शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार चुनाव की सारी तैयारी मजबूती से है। प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायत हैं जहां चुनाव होने हैं।
11 से 13 नवम्बर तक नामांकन जमा लिए गए हैं। जहाँ देव प्रखंड के सभी 15 पंचायतों में कुल अध्यक्ष पद के लिए 69 और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 219 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किया है।
वहीं 26 नवंबर को मतदान होगा। उसके अगले दिन ही 27 नवम्बर को मतगणना होगी और परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अति संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है, जहां सुरक्षा-व्यवस्था का खास इंतजाम किया गया है ताकि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो सके।
- ऐतिहासिक जिउतिया पर्व को राजकीय दर्जा, लोकसंस्कृति के संरक्षण में उपेंद्र कश्यप का अधिकाधिक योगदान
- ईमानदारी और समाज सेवा की मिसाल थे स्व. वशिष्ठ सिंह
- सासाराम में मोहन साह तालाब में अवैध भराई का आरोप, प्रशासन एवं SDM की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल
- ओबरा विधायक के गुर्गो ने टायर एजेंसी के संचालक, उसकी पत्नी और नाबालिग बेटे को घर में घुसकर पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद
- बेलगाम स्कॉर्पियो का आतंक, कोचिंग जा रहे छात्राओं को कुचला, 2 बहनों की हुई मौत



