Monday, July 7, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

शादी के 5 महीने बाद ही फांसी पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़,औरंगाबाद, बिहार।

इसी वर्ष 18 अप्रैल को बड़े ही धूमधाम से नीतू के मैं केवालों ने खुशी-खुशी उसकी शादी की थी लेकिन उन्हें या बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि जिस बेटी को वह डोली में बिठाकर विदा कर रहे हैं वह विवाहित जीवन में 5 महीने ही रह पाएंगे सोमवार को नीतू का फंदे से लटका हुआ सो उसके ससुराल में मिला मायके वाले ससुराली जनों पर दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

शादी के पांच माह बाद ही 19 वर्षीय एक नवविवाहित महिला की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छान-बीन शुरू कर दी है। वहीं नवविवाहिता के मायके वालों ने आरोपियों के खिलाफ़ सख़्त कार्रवाई की मांग की है।
मामला औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नघारा गांव की है। मृतका की पहचान उसी गांव निवासी रोहित कुमार साव की पत्नी रेणु कुमारी के रूप में हुई है। मृतका का मायका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही पिपरा गांव में था।

मृत नव विवाहिता रेणु गुप्ता का फाइल फोटो (फोटो – हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़ )

घटना के सम्बंध में मृतका के मौसा दीपक गुप्ता ने बताया कि इसी वर्ष 18 अप्रैल को पूरी हिंदू रीति-रिवाज से, ससुराल वालों की सारी मांगो को पूरा करते हुए रेणु की शादी रोहित से की थी।


हत्या से दो दिन पहले रेणु ने अपने पिता अंतू साव को फोन पर बताया था कि उसका पति सोने की चेन की डिमांड कर रहा है। नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दे रहा है। दुर्भाग्यवश गुरुवार को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए ससुराल वालों ने नवविवाहिता को फंदे से लटका दिया। इस घटना की सूचना मायके वालों को पड़ोसियों द्वारा मिली। सूचना के बाद पहुंचे मायके वालों ने देखा कि नवविवाहिता के ससुराल वाले घर से फरार हैं। जबकि शव घर में पड़ा हुआ है। इधर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया पुरी कर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद परिजनों में शोक व्याप्त है।

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि एक नवविवाहिता की शव बरामद किया गया है। संदर्भ में जांच-पड़ताल कर आरोपियों के खिलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएंगी।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!