औरंगाबाद, बिहार।
18 वीं लोकसभा चुनाव के लिए औरंगाबाद लोकसभा से भाजपा ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। भाजपा के तरफ से स्थानीय सांसद सुशील कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट के जिला निर्वाचन शाखा में जाकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सुशील कुमार सिंह लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर औरंगाबाद से अपना नामांकन पत्र भरा है। सुशील कुमार सिंह अब तक चार बार संसदीय चुनाव जीत चुके हैं। नामांकन के बाद उन्होंने बताया कि इस बार वे रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे। इस दौरान सड़क पर उनके सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।
दिल्ली से टिकट लेकर रविवार की शाम औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह सीधे गया हवाई अड्डा पहुंचे थे। जहां से वह औरंगाबाद पहुंचे। दूसरे दिन सोमवार को सुशील सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ निवास से पैदल ही कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। नामांकन दाखिल करने के बाद स्थानीय सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि हर जगह राममय है। जय श्रीराम का नारा चारों तरफ गूंज रहा है। इस बार भी वह चुनाव निश्चित रूप से जीतेंगे। चाहे विरोध में कोई भी हो।
- ‘जी रामजी योजना’ से साकार होगा विकसित गाँवों का सपना: औरंगाबाद में बोले एमएलसी दिलीप सिंह
- औरंगाबाद में ठंड के चलते आठवीं तक के सभी स्कूल 24 दिसंबर तक बंद
- मॉडर्न शिक्षा की अलख जगा रहे जीएल ग्लोबल स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
- सड़क लुटेरों ने बाईक सवार भाई बहन को गोली मारकर छीन ली बाईक
- जीएल ग्लोबल स्कूल में वार्षिकोत्स्व सम्पन्न, छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद स्थानीय सांसद सुशील कुमार सिंह ने बताया कि जनता का प्यार और आशीर्वाद के साथ-साथ पार्टी का विश्वास भी उन पर लगातार बना हुआ है। यही कारण है कि एनडीए गठबंधन ने उन्हें लगातार अपना विश्वास जताया है।


चार बार सांसद रह चुके हैं सुशील सिंह
औरंगाबाद के वर्तमान सांसद सुशील कुमार सिंह साल 1998 में समता पार्टी के टिकट पर पहली बार सांसद चुने गए थे। उसके बाद वह 2009 में दूसरी बार जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर चुने गए थे। वहीं साल 2014 और 2019 में भाजपा के टिकट पर वह सांसद चुने गए।
औरंगाबाद संसदीय सीट पर पिछले कई दिनों से प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। सीट पर सस्पेंस बनने का कारण था कि सुशील सिंह के अलावे कई अन्य दावेदार चुनाव लड़ना चाह रहे थे। हालांकि सभी दावों को दरकिनार करते हुए पार्टी ने उन्हें लोकसभा का सिंबल थमा दिया है। और उन्होंने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है।



