औरंगाबाद, बिहार।
उपभोक्ताओं के घरों में जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध आम लोगों द्वारा जारी है। इसी बीच बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने स्मार्ट मीटर के विरोध में मंगलवार को बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना का आयोजन किया। इस दौरान औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड मुख्यालय पर भी धरना आयोजित की गई। जिसका नेतृत्व राजद जिला उपाध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि डॉ चंदन कुमार ने किया।
मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय बारुण में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा स्मार्ट मीटर के विरोध में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस धरणा की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार राम ने की। बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष राजद डॉ चंदन कुमार ने बताया कि पूरे देश में सबसे अधिक 50 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर बिहार में लगाया गया ,जबकि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में 11 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं जो तीसरे स्थान पर है, अदानी एवं नागार्जुन कंपनी के साथ नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड कंपनी ने 2025 तक लगभग 2 करोड़ घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का करार किया है, बिहार जैसे गरीब राज्य के किसान और मध्यम वर्गीय परिवार पर स्मार्ट मीटर जबरन थोपना सरासर अन्याय है।
राष्ट्रीय जनता दल इस मुद्दे को गांव-गांव में लेकर जाएगी और जब तक सरकार स्मार्ट मीटर लगाना बंद नहीं करती है तब तक इसका विरोध जारी रहेगा। धरना के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की, तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
धारणा को संबोधित करने वाले नेताओं में युगल यादव युवा राजद अध्यक्ष, धर्मजीत यादव किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष ,अशोक यादव ,जितेंद्र सोनी, नगीना मेहता, धनंजय यादव ,कृष्ण सिंह ,अजीत यादव, निर्भय यादव, मो सज्जाद, वार्ड पार्षद गुड्डू खान ,शिवबचन यादव दिलकेश्वर सिंह , नागेंद्र यादव, विकास रजक, मिथुन पासवान, ललेंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।