Tuesday, July 8, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

बड़ेम निवासी रामरेखा सिंह की 101 वर्ष की उम्र में मृत्यु, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह के थे दादा, नेताओं ने किया शोक व्यक्त

दर्शन कुमार

औरंगाबाद, बिहार।

औरंगाबाद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व मुखिया कुमार बलराम सिंह उर्फ भोला सिंह के दादाजी रामरेखा सिंह का निधन हो गया है। उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है ।


रामरेखा सिंह(फ़ाइल फ़ोटो)

शोक व्यक्त करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि श्रद्धेय राम रेखा सिंह का 101 वर्ष की उम्र में उनके पैतृक गांव नवीनगर प्रखंड के बड़ेम में निधन हो गया। वे सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ विनोबा भावे आंदोलन से जुड़कर देश के आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये थे। वे राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ-साथ प्रसिद्ध समाजसेवी थे । उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण क्षति हुई है। वे अपने पीछे 2 पुत्र के साथ साथ पूरा भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।

उनके निधन पर भाजपा नेता इंद्रदेव यादव, लक्ष्मी नारायण सिंह, बृजेंद्र कुमार सिंह, सुनील सिंह, नबीनगर नगर अध्यक्ष मुकेश साव, बैरिया मंडल अध्यक्ष अशोक पांडे, टंडवा मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, उमेश सिंह, मुन्ना कुमार, लल्लू साहू, पंकज सिंह, अनिल पांडे, विनोद सिंह, लालेंद्र शर्मा, उमेश चंद्रवंशी, अविनाश मिश्रा, चंदन कुमार, मनीष सिंह, रघुनाथ राम, विजय प्रसाद निराला, सिनटू साव, शिवनाथ मेहता और पवन सिन्हा आदि नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!