औरंगाबाद, बिहार।
औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के कोशडिहरा गांव के रहने वाले दिलीप कुमार ने औरंगाबाद सदर उपप्रमुख यादव उर्फ ओम प्रकाश कुमार पर अगवा करके बुरी तरह से मारने पीटने का आरोप लगाया है। ग्राम कोशडिहरा निवासी यमुना यादव के पुत्र दिलीप कुमार ने बताया कि वह शहर के एक शॉपिंग मॉल में काम में करता है। जहां से बुलाकर ओम प्रकाश कुमार उर्फ बादशाह यादव उसे अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

इस दौरान उनके साथ 10 से 15 और लोग थे। इस संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दिलीप कुमार ने बताया कि वह औरंगाबाद शहर के एक शॉपिंग मॉल में काम करता है। 9 जुलाई की रात्रि एक स्कॉर्पियो वाहन से औरंगाबाद सदर प्रखंड उपप्रमुख ओमप्रकाश कुमार उर्फ बादशाह यादव आए और मॉल के नीचे से जबर्दस्ती अपने वाहन में बैठाकर एनएच 139 पर बभनडीह सुनसान जगह पर ले गए। जहां पहले उससे एक लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। मना करने पर बादशाह यादव ने उसके मुंह में रिवाल्वर डाल कर मारने की धमकी दी।
- 5 लाख रुपये रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में बिल पास करने के एवज में मांगा था रुपये
- ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध मौत, ट्रैक्टर पलटने से गई जान या सड़क हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- औरंगाबाद में मेडिकल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- सुकर विकास योजना के तहत 55 ग्रामीणों को 2 मादा और 1 नर सुकर का किया गया वितरण
- नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान, प्रेशर आईईडी, कारतूस और बैटरी बरामद
दिलीप कुमार ने बताया कि उसके बाद बादशाह यादव ने उसे लोहे के रॉड से बुरी तरह पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यही नहीं उनके साथ आए लोगों ने भी लत घूंसों से जबरदस्त पिटाई की। इस दौरान उसके गर्दन से सोने की चेन और जेब में रखे 5 हजार रुपए भी छीन ली गई।
जब वह पिटाई के बाद बेहोश हो गया तो बादशाह यादव अपने साथियों के साथ उसे छोड़कर चले गए। जिसके बाद अनजान लोगों ने उसे सदर हॉस्पिटल पहुंचाया।
दिलीप ने इस घटना की रिपोर्ट नगर थाना औरंगाबाद में दर्ज कराया है। नगर थाना कांड संख्या 472/23 में धारा 341, 342, 323, 379, 34 आईपीसी दर्ज की गई है।
जो कि 12 जुलाई को दर्ज हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



