औरंगाबाद, बिहार।
व्यापार मंडल चुनाव परिणाम
नबीनगर से संजय सिंह चुनाव जीत गए हैं।
कुटुंबा व्यापार मंडल चुनाव परिणाम।
छोटेलाल पांडेय विजयी हुए।
हसपुरा व्यापार मंडल चुनाव परिणाम, जयकृष्ण पटेल विजयी हुए। प्रखंड निर्वाची सह बीडीओ अभय कुमार ने बताया कि किसान से 180 एवं पैक्स से 14 वोटर थे। जिसमें 140 वोटरों ने अपना वोट दिया। वोट समाप्ति के बाद मतों की गिनती की गई। जिसमें निर्वतमान व्यापार मंडल अध्यक्ष जयकृष्ण कुमार उर्फ पटेल जो को 94 वोट ,रामनंदन सिंह को 44 वोट ,नागेंद्र सिंह को 2 वोट मिला जबकि गया प्रसाद को एक भी मत नहीं मिले। जयकृष्ण कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी रामनंदन सिंह को 50 वोट से पराजित कर लगातार दूसरी बार व्यापार मंडल अध्यक्ष चुन लिए गए।

मदनपुर व्यापार मंडल चुनाव परिणाम।
पीयूष रंजन उर्फ रिशु सिंह, निर्विरोध।
गोह व्यापार मंडल चुनाव परिणाम, सुरेश प्रसाद यादव विजयी हुए।
देव व्यापार मंडल चुनाव परिणाम, अरविंद सिंह विजयी हुए।
बारुण व्यापार मंडल चुनाव परिणाम, मिथलेश कुमार यादव विजयी हुए।
औरंगाबाद सदर व्यापार मंडल चुनाव परिणाम, महेश्वर सिंह विजयी हुए।
दाउदनगर व्यापार मंडल चुनाव परिणाम, रामबच्चन सिंह विजयी घोषित।
रफीगंज व्यापार मंडल चुनाव परिणाम, अशोक कुमार सिंह विजयी घोषित।
ओबरा व्यापार मंडल चुनाव परिणाम, श्रीकांत पांडेय विजयी घोषित।