औरंगाबाद, बिहार।
औरंगाबाद जिला में अत्यधिक ठंड के कारण जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने 16 जनवरी से 18 जनवरी तक आठवें कक्षा तक की सभी विद्यालय, कोचिंग संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्देश दिया है।
जिला दंडाधिकारी के रूप में जारी अपने आदेश में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा है कि जिले में विशेष रूप से सुबह और शाम के समय कम तापमान की स्थिति है। जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। अतः वे श्रीकांत शास्त्री जिला दंडाधिकारी औरंगाबाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जिला के सभी निजी, सरकारी विद्यालयों प्री स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित एवं निजी कोचिंग संस्थानों में वर्ग 8 तक के शैक्षणिक गतिविधियों पर 18 जनवरी तक प्रतिबंध लगाते हैं।
वर्ग 9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां 10:30 बजे सुबह से शाम 3:30 तक पर्याप्त सावधानी के साथ जारी रहेगी। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया जाता है कि वह लिखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करेंगे। उपयुक्त आदेश औरंगाबाद जिला में दिनांक 16 जनवरी से लागू होगा और 18 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।
- जीटी रोड पर क्रॉसिंग बंद करने से पटना कैनाल का रास्ता हुआ बंद, एक किलोमीटर बारुण जाने के लिए लगाना पड़ रहा है 6 किलोमीटर का चक्कर
- दाउदनगर के केसराड़ी में चर्चित कुंदन यादव हत्याकांड का खुलासा, SIT की कार्रवाई में दो गिरफ्तार, रेकी में प्रयुक्त बाइक बरामद
- 16 मई से गायब 4 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, गया की महिला ने बहला फुसला कर किया था अपहरण, आईजी का खुलासा
- नबीनगर में एनटीपीसी स्टेज-II निर्माण कार्य तेज, 2029 से नई इकाइयों से होगा बिजली उत्पादन, देश में बिजली उत्पादन में दूसरे स्थान पर होगा नबीनगर
- स्वामी प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में धुरिया में भागवत सप्ताह यज्ञ जारी, 17 अप्रैल को होगा पूर्णाहुति



