औरंगाबाद, बिहार
बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखण्ड में नवनिर्वाचित मुखिया की बैठक हुई । बैठक में मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर धमनी पंचायत के मुखिया अजय यादव को चुना गया वहीं उपाध्यक्ष पद पर भोपतपुर पंचायत की मुखिया प्रभावती देवी और सचिव दुधार पंचायत के मुखिया सिद्धनाथ प्रसाद को चुना गया।
इस दौरान पिपरा पंचायत की मुखिया प्रीति कुमारी, मेह मुखिया अनु यादव, धनगाई मुखिया योगेंद्र चौधरी,कोचाढ़ मुखिया लैला खातून, खैरा मुखिया मंजू देवी, पौथु मुखिया गणेश राम, रियूर मुखिया अशोक सिंह, टेंगरा से अरुण कुमार, कंचनपुर मुखिया बसंत सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।