औरंगाबाद- जिले के नबीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। मामले में साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार अंकोरहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय गिरी को निर्दोष बताया जा रहा है।
इस सम्बंध में अंकोरहा पंचायत की मुखिया और आरोपी संजय गिरी की पत्नी मुन्नी देवी ने वीडियो जारी कर बताया कि उनके पति निर्दोष हैं जिन्हें राजनीतिक कारणों से फंसाया गया है। घटना के दिन वे उड़ीसा के एक मॉल और ज्वेलर्स दुकान में बच्चों के साथ शॉपिंग कर रहे थे । जिसका सीसीटीवी फुटेज भी उन्होंने जारी किया है।

अपने बयान में मुन्नी देवी ने बताया कि
नबीनगर के अंकोरहा पंचायत में संजय सिंह हत्याकांड से उनका किसी भी तरह से कोई लेना देना नहीं है। इस हत्याकांड में उनके पति का नाम राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण दिया गया है। उन्होंने मुखिया चुनाव में मृतक के चाचा राजेन्द्र सिंह को हराया था। इसी कारण राजनीतिक कारणों से उनके पति का नाम इस घटना में दिया गया है। वे बिल्कुल निर्दोष हैं। जिस दिन यह घटना घटी है उस दिन वे 1500 किलोमीटर उड़ीसा में थे और मॉल में शॉपिंग कर रहे थे। इसका सीसीटीवी वीडियो फुटेज भी है। जिसे वह पुलिस को उपलब्ध कराएंगी। उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही उन्हें फंसाया गया है। इस घटना से उनके पति का कुछ भी लेना देना नहीं है।
मुन्नी देवी ने बताया कि घटना में जो शामिल हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले लेकिन जो निर्दोष हैं उन्हें फंसाया नहीं जाए।