औरंगाबाद,बिहार।
जिले के कुटुम्बा प्रखण्ड के रिसियप थानाक्षेत्र के बभनडीह गांव में गुरुवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान उसी गांव के केशर यादव के 30 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार यादव के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार प्रमोद अपने गांव के बधार में भैंस चरा रहा था। तभी अचानक तेज बारिश हुई। तभी बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे छिप गया। उसी दौरान अचानक तेज आवाज में बिजली कड़की और पेड़ पर वज्रपात हो गया। वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।हालांकि उसी जगह पर दूसरे वृक्ष के नीचे और भी लोग छिपे थे लेकिन उनलोगों का बाल भी बांका नहीं हुआ।
घटना के बाद परिजन मृतक को सदर अस्पताल लेकर पहुँचे। जहां पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दी गई।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृत युवक की 3 संतान है। जिसमें दो लड़का और एक लड़की है।
गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों ने सरकार से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है।
वहीं थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।