Sunday, July 6, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

एक ही लड़के से 6 लड़कियां करना चाहती थी शादी, लड़के के इनकार पर सभी ने खाया जहर, 3 की मौत

औरंगाबाद, बिहार।


जिले के कासमा थाना क्षेत्र चिरैला गांव के पासवान टोला से एक हैरतअंगेज मामला प्रकाश में आया है। एक ही गांव की 6 लड़कियों ने जहर खा ली। जिनमें से 3 की मौत भी हो गई है। सभी लड़कियां नाबालिग हैं जिनकी उम्र 15 से 16 वर्ष के बीच है।

ग्रामीणों के अनुसार एक ही लड़के से छह लड़कियां शादी को लेकर दबाव बना रही थी।

गांव में पहुंचा प्रशासन


लड़के के इनकार की वजह से सभी 6 सहेलियों ने एक साथ विषैला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की।
इस दौरान 3 सहेलियों की मौके पर ही मौत हो गयी।
जबकि 3 का गम्भीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्प्ताल गया में इलाज चल रहा है।

तीनों मृत छात्राओं की फ़ाइल फोटो (साभार- द साइलेन्स मीडिया न्यूज़ यूट्यूब)

जानकारी देते हुए एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक में एक लड़की का प्रेम अपने भाई के साले के साथ था और वह अपने सहेलियों के साथ अपने प्रेम का इजहार कर शादी की पेशकश की थी। लेकिन लड़का ने शादी से मना कर दिया था।

वहीं ग्रामीणों के अनुसार सभी 6 लड़कियों के सम्बंध उसी लड़के से थे। प्रेमी के द्वारा शादी से इंकार किए जाने के बाद सभी सहेलियां अपने गांव आई और मिलकर विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। लड़कियों के द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन किये जाने की सूचना पर ग्रामीण दौड़ पड़े और उन्हें बचाने की कोशिश की मगर 3 की मौत हो गयी।

बाकी 3 सहेलियों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक स्थिति नाजुक बनी हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ अवधेश कुमार सिंह,थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे एवम स्थिति का जायजा लिया।गांव में एक साथ तीन लड़कियों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है और गांव पर रहे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि सभी सहेलियां गुरारू गई हुई थी और वहां से आने के बाद जहर का सेवन किया।

इधर तीनो लड़कियों की मौत के बाद पुलिस ने सभी के शव को जब्त कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया है। घटना के बाद से पुलिस और वरीय पदाधिकारी गांव में कैंप कर रहे हैं।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!