औरंगाबाद, बिहार।

बिहार विधान परिषद के औरंगाबाद सीट से राष्ट्रीय जनता दल के अधिकृत, अनुज कुमार सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार नहीं करने के कारण औरंगाबाद प्रखंड के उप प्रमुख और राजद नेता ओम प्रकाश कुमार उर्फ बादशाह यादव को 6 वर्षों के लिए राष्ट्रीय जनता दल से बाहर कर दिया गया है। इस बात की घोषणा खुद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पत्र जारी कर किया है। इस पत्र की प्रतिलिपि औरंगाबाद राजद जिला अध्यक्ष सुरेश मेहता और एमएलसी प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह को भी प्रेषित किया गया है।
औरंगाबाद उपप्रमुख बादशाह यादव पर एमएलसी के निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप सिंह के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगा है।
इस बात की जानकारी जिला राजद प्रवक्ता डॉ रमेश यादव ने दी है।
ज्ञात हो कि जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व एमएलसी अनुज कुमार सिंह ने हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल ज्वाइन किया है और राजद ने उन्हें औरंगाबाद विधान परिषद क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है।