दाउदनगर, औरंगाबाद, बिहार
दाउदनगर थाना के रेपुरा ग्राम में सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रीय इंटर स्कूल के शिक्षक अम्बुज कुमार के पिताजी स्वर्गीय चंदेश्वर सिंह की चौथी पुण्यतिथि मनायी गयी।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा सह मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कप,शील्ड,किताब, डायरी,कलम एवं प्रशस्ति पत्र देकर चंदेश्वर सिंह स्मृति सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अतिथियों ने स्वर्गीय चंदेश्वर सिंह को याद करते हुए कहा कि उनके सपनों को पूरा करने के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत है। तभी सच्चे अर्थों में श्रद्धांजलि होगी।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने की एवं संचालन शिक्षक ब्रजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रामाकांत सिंह, शिक्षक राजू नन्दन सिंह, उमेश सिंह, दिल्ली प्रेस पत्रिका के बिहार झारखंड ब्यूरो चीफ साहित्यकार शम्भू शरण सत्यार्थी, लेखक और शिक्षक गोपेन्द्र कुमार गौतम,लेखापाल हरेंद्र कुमार, कॉन्सेप्ट कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर संदेश कुमार,मनोज यादव, छेदी यादव, शिवनारायण यादव, कमेंद्र यादव, राधेश्याम सिंह, दिनेश सिंह, छोटन सिंह, महेंद्र महतो,श्यामदेव मिस्त्री, सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजकिशोर मंडल सहित अनेक लोग उपस्थित थे। सबों ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए शिक्षा के विकास पर जोर दिया।