औरंगाबाद, बिहार।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिले में विशेष सदस्यता अभियान चला कर छात्रों को संगठन के बारे में जागरूक किया। इस दौरान सदस्यता अभियान के तहत विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत जिले के ओबरा, अम्बा, सिरिस, औरंगाबाद, देव, बारुण, मदनपुर, नवीनगर, गोह और देवकुंड इत्यादि क्षेत्रो में भिन्न भिन्न कोचिंग संस्थानों और स्कूलों में लगभग आठ हजार छात्र छात्राओ को जोड़ा गया।



यह सदस्यता अभियान एबीवीपी द्वारा 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक पुरे जिले में चलयज रहा है। जिसमें 30 हजार छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 20 हजार छात्रों को संगठन से जोड़ दिया गया है। इस अभियान का नेतृत्व जिला सदस्यता प्रभारी विश्वजीत के नेतृत्व में किया जा रहा है।
अभाविप प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशिका सिंह ने बताया कि अभाविप छात्र छात्राओं की पहली पसंद हो गई है । बड़ी संख्या में छात्र अभाविप से जुड़ रहे हैं। अभाविप हमेशा औरंगाबाद जिले में छात्र हित, समाज हित में कार्य कर रहा है। और आपदा के लड़ रहा है । कोरोना की पहली लहर से दूसरी लहर तक अभाविप के सैकड़ों कार्यकर्ता जिले के हर स्थान और गावों में लोगों की सेवा करने को आगे आए थे। दूसरी लहर में जब लोग मर रहे थे तब जिले में अभाविप ने आरोग्य रक्षक मिशन चलाया। वहीं छात्र हित समस्या में चाहे वह प्राइवर्ट स्कुल द्वारा मनमानी का विरोध हो या छात्रों के साथ किसी तरह का अन्याय हो अभाविप हमेशा छात्र हित के लिए आगे आया।
इस सदस्यता अभियान में जिले के सभी इकाई के कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ लगे हुए हैं। जिसमें प्रमुख रूप से हर्ष राज, अभिषेक पाठक, सौरभ सिंह चौहान, आलोक कुमार, अभय कुमार, कुणाल सिंह, विशाल, दिलीप, मयंक, अभिषेक आदि कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर लगे हुए हैं।