Thursday, October 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

तेजस्वी यादव 4 अक्टूबर को पहुंचेंगे औरंगाबाद, आगमन की तैयारी को लेकर छात्र एवं युवा राजद ने की बैठक

औरंगाबाद, बिहार। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के औरंगाबाद आगमन को लेकर गुरुवार को सिन्हा कॉलेज मोड़ स्थित देवकृति रिसॉर्ट में छात्र राजद एवं युवा राजद के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यकर्ता मिलन समारोह सह तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचारों को अनोखे अंदाज में रखते हुए आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सुझाव एवं रणनीतियां साझा कीं।

बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच अपने नेता तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर एक अलग ही उत्साह, जुनून और जोश देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जीतू यादव, बूचन यादव, युवा राजद जिला उपाध्यक्ष विकास राय यादव, प्रवक्ता शत्रुघ्न यादव, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार, हसपुरा प्रखंड अध्यक्ष राजू यादव, प्रशांत कुमार, कुंदन कुमार, स्वास्तिक यादव, दीपक यादव, गुड्डू कुमार, पूटू यादव मुखिया, मनजीत कुमार मुखिया, इब्राहिमपुर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार, नागेंद्र सिंह मुखिया, बम कुमार, मुन्ना यादव, पवन कुमार, लालू कुमार, छात्र नेता रंजन कुमार, छात्र नेता सुरंजन कुमार, प्रिंस यदुकुल सहित सैकड़ों युवा साथी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि तेजस्वी यादव जी के आगमन को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है और सभी साथी मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी मजबूती से जुटे हुए हैं।

कार्यकर्ताओं का जोश और एकजुटता यह संदेश दे रही है कि 4 अक्टूबर का कार्यक्रम औरंगाबाद की राजनीति में एक यादगार आयोजन बनने जा रहा है।

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!