Monday, July 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

प्राथमिक विद्यालय खर्राटे कुतबी में तिलक व फूलों से अभिभावकों का स्वागत, संगोष्ठी संपन्न


पटना, बिहार। जिले के पालीगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय खरांटी कुतबी ग्राम में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल पहुँचे सभी अभिभावकों का प्रधान शिक्षिका अंजलि कुमारी द्वारा तिलक लगाकर और फूलों से बड़े ही आदर एवं सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत के बाद विधिवत रूप से अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी की शुरुआत हुई, जिसका मुख्य विषय समावेशी शिक्षा: हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण था।
बैठक का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को समावेशी शिक्षा के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने, उन्हें रोज स्कूल भेजने और अच्छी शिक्षा देने में अभिभावकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।

संगोष्ठी के दौरान ग्रामीणों के साथ प्रधान शिक्षिका अंजलि कुमारी (फोटो – हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़)
संगोष्ठी के दौरान ग्रामीणों के साथ प्रधान शिक्षिका अंजलि कुमारी (फोटो – हिन्द एक्सप्रेस न्यूज़)


विद्यालय की प्रधान शिक्षिका अंजलि कुमारी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे स्कूल के लिए हर बच्चा बेहद खास और महत्वपूर्ण है। बच्चों की बेहतर पढ़ाई और सर्वांगीण विकास के लिए माता-पिता और शिक्षकों का मिलकर काम करना बहुत जरूरी है।”
पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्टूडेंट ऑफ़ द मंथ और अपने बच्चों की पढ़ाई में निरंतर सहयोग देने वाले अभिभावकों को पेरेंट्स ऑफ़ द मंथ से सम्मानित किया गया।
बैठक में शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई की प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
कार्यक्रम के अंत में प्रधान शिक्षिका ने सभी अभिभावकों की उपस्थिति और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।

(अपने आसपास की खबरों की सूचना देने और प्राप्त करने के लिए व्हाट्सऐप नंबर 9430913259 पर सम्पर्क करें।)

editor
editorhttps://hindexpressnews.com
हिन्दी की भाषाई शुद्धता को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय खबरों को आप तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है।

Popular Articles

error: Content is protected !!